HomeCRIME NEWSMEERUT CRIME: किशोरी से यौन शोषण के आरोप में मदरसे के मैनेजर...

MEERUT CRIME: किशोरी से यौन शोषण के आरोप में मदरसे के मैनेजर और शिक्षक गिरफ्तार

यूपी के मेरठ में जानी थाना पुलिस ने 14 साल की किशोरी के साथ यौन शोषण के मामले में कार्रवाई करते हुए मदरसे के मैनेजर और शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

-

मेरठ-  जानी थाना पुलिस ने 14 साल की किशोरी के यौन शोषण के मामले में मदरसे के मैनेजर और शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने किशोरी के परिवार वालों की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर सोमवार (11 नवंबर) को दोनों को जेल भेज दिया।

ग्राम जानी कला निवासी 42 वर्षीय आदिल और 47 वर्षीय मकसूद मदरसे में पढ़ने वाली नाबालिक किशोरी का यौन शोषण कर रहे थे किशोरी ने मामले की जानकारी अपने परिवार वालों को दी। परिवार के लोगों ने दोनों का मदरसे में पहुंचकर विरोध किया तो दोनों ने किशोरी के परिवार वालों के साथ अभद्रता कर दी।

जिसके बाद किशोरी के परिवार वालों ने दोनों के खिलाफ जानी थाने में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts