HomeCRIME NEWSफर्जी तरीके से वृद्ध महिला के अकाउंट पर लिया 10 लाख का...

फर्जी तरीके से वृद्ध महिला के अकाउंट पर लिया 10 लाख का लोन, बैंक ने घर पर लगाया कुर्की का नोटिस तो उड़ गए होश…

गंगानगर थाना क्षेत्र के कसेरु बक्सर की रहने वाली एक वृद्ध महिला से कुछ यवकों ने बड़ी धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दे दिया। आरोपियों ने महिला के नाम से फर्जी तरीके से इंडियन बैंक से 10 लाख लोन ले लिया। बैंक ने महिला के मकान पर 23 लाख रुपए की रिकवरी नोटिस चस्पा कर दिया। जिसके बाद महिला के होश उड़ गए और सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत की है।

-

मेरठ- गंगानगर थाना क्षेत्र के कसेरु बक्सर की रहने वाली एक वृद्ध महिला से दूसरे समुदाय के यवकों ने बड़ी धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दे दिया। आरोपियों ने महिला के नाम से फर्जी तरीके से इंडियन बैंक से 10 लाख लोन ले लिया। बैंक ने महिला के मकान पर 23 लाख रुपए की रिकवरी नोटिस चस्पा कर दिया। जानकारी मिलने पर महिला के होश उड़ गए। उसने बैंक पहुंचकर अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन बैंक ने महिला की बात को मानने से इनकार कर दिया। सोमवार को महिला एसएसपी के ऑफिस पहुंची और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।

ग्राम कसेर बक्सर की रहने वाली नन्नो पत्नी मौहम्मद रज्जाक (70 वर्ष) ने सोमवार (11 नवंबर) को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर बताया कि वह एक वृद्ध और बीमार महिला है। उसके तीन पुत्र मौहम्मद वकील, बिलाल व सनव्वर हैं। जिसमें मौहम्मद वकील की मृत्यु हो चुकी है। महिला का आरोप था कि उसने मसूरी के रहने वाले महकार से एक आवासीय मकान लगभग 50 वर्ग गज करीब 20 साल पहले खरीदा था। जिसका बैनामा उसने ने अपने पुत्र सनव्वर के नाम कराया था।

 

उसके बाद 100 वर्ग गज का एक अन्य बैनामा महकार से ही अपने पुत्र बिलाल के नाम दो साल पहले कराया जिस पर उसका कब्जा है। उसकी मकान पर 7 नवंबर को इण्डियन बैंक शाखा, माल रोड के दो कर्मचारी आए और कहा कि हम इण्डियन बैंक के कर्मचारी हैं और उन्होंने उसके मकान पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया। इसके बाद महिला के होश उड़ गए उसने बैंक में जाकर अधिकारियों से बात की, लेकिन बैंक अधिकारियों ने उसकी किसी भी बात को मानने से इनकार कर दिया।

सोमवार को पीड़ित महिला अपने परिवार वालों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची और मामले की जांच कराकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने पीड़िता को जांच के बाद न्याय का भरोसा दिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts