– रमजान के चलते फैसला, पर्यटकों के लिए बंद किए गए गेट।
लखनऊ। 11 मार्च को बड़ा इमामबाड़ा समेत कई ऐतिहासिक इमारतें बंद रहेगी। हुसैनाबाद ट्रस्ट की ओर से नोटिस जारी करके रमजान की इस रूटीन बंदी की सूचना दी गई है। इसमें लिखा है- ऐतिहासिक विरासत और संस्कृति का दीदार करने वाले पर्यटकों के 11 मार्च, 2026 को शहर के प्रमुख ऐतिहासिक स्मारक आम जनता और पर्यटकों के लिए बंद रहेंगे। 12 मार्च से ये स्मारक दोबारा अपने निर्धारित समय पर खुलेंगे।


