spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Monday, January 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducation Newsमेरठ: कड़ी सुरक्षा के बीच हुई एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा

मेरठ: कड़ी सुरक्षा के बीच हुई एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा

-

– कोहरे के बावजू सुबह ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे अभ्यर्थी, फुलप्रूफ तलाशी के बाद हुआ प्रवेश।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। जनपद मेरठ सहित उत्तर प्रदेश में आज शनिवार को एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के तहत सामाजिक विज्ञान और जीव विज्ञान विषयों के पेपर हुए। सामाजिक विज्ञान की परीक्षा सुबह की पाली सुबह नौ बजे से 11 बजे तक हुई। जबकि, जीव विज्ञान की परीक्षा दोपहर की पाली 3 बजे से 5 बजे तक हुई, जिसमें छात्रों ने परीक्षा दी और अब पेपर विश्लेषण पर चर्चा की।

 

 

वहीं, परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सभी प्रतिभागियों को समय से एक घंटे पहले परिक्षा केंद्रों पर कड़ी चैकिंग के बाद प्रवेश दिया गया। आधारित परीक्षा, जिसमें सामान्य अध्ययन के 30 प्रश्न और विषय के 120 प्रश्न (दो खंडों में से किन्हीं दो का चयन) थे। मेरठ में भी यह परीक्षा निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की गई, जहां बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया। छात्र सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफॉर्म पर पेपर के कठिनाई स्तर, पूछे गए प्रश्नों और अपने अनुभवों को साझा करते दिखाई दिए।

कई कोचिंग संस्थानों द्वारा पेपर का विश्लेषण जारी किया जा रहा है, जिसमें पेपर के पैटर्न और संभावित कट-आॅफ पर चर्चा की जा रही है। 18 जनवरी को अंग्रेजी और शारीरिक शिक्षा विषयों की परीक्षा होनी है, जिसके लिए भी तैयारियां चल रही हैं। मेरठ के केंद्र पर्यवेक्षकों और अधिकारियों ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए कड़े निर्देश जारी किए थे।

विश्व में किस देश के पास खनिज तेल का सबसे बड़ा भंडार है ?: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित प्रशिक्षित स्नातक परीक्षा महिला एवं पुरुष शाखा (टीजीटी) शनिवार को कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच 28 केंद्रों पर हुई। परीक्षा में कई चर्चित विषयों पर सवाल पूछे गए। इनमें एक सवाल था, आजाद हिंद फौज का समर्थन किसने किया था। विकल्प के रूप में मुस्लिम लीग, होम रुल लीग, भारतीय स्वतंत्रता लीग व कांग्रेस लीग दिया गया था। सही उत्तर मुस्लिम लीग रहा। दूसरा सवाल था विश्व में किस देश के पास खनिज तेल का सबसे बड़ा भंडार है।

विकल्प के रूप में रूस, कुवैत, सऊदी अरब और ईरान दिया हुआ था। सही उत्तर सऊदी अरब रहा। तीसरा सवाल था उत्तर प्रदेश की प्रमुख सिंचाई की नहर शारदा नहर का उद्गम स्थल कौन सा है। चौथा सवाल था भारत में प्रथम रेल मार्ग 1853 में किन दो स्थानों के बीच बना था। विकल्प के रूप में पुरानी दिल्ली आगरा, मुंबई थाणे, हावड़ा हुगली और मैसूर बंगलोर दिया गया था।

परीक्षा में हल करने के लिए आए कुल 150 सवाल

टीजीटी में सुबह की पाली की परीक्षा सुबह नौ से 11 बजे बजे तक संपन्न हुई। सुबह की पाली में सामान्य अध्यन एवं सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। इनमें भाग प्रथम में सामान्य अध्ययन के 30 साल आए। यह सवाल सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य रहे। जबकि भाग द्वितीय में 120 सवाल हल करने के लिए आए।इनमें भूगोल, इतिहास, अर्थशास्त्र और नागरिक शास्त्र में किन्ही दो विषय के 60-60 सवाल हल करने के लिए दिए गए थे। जिनका पूर्णांक अंक 300 रहा। यानी परीक्षा में कुल 150 सवाल हल करने के लिए आए। अभ्यर्थियों को सामान्य अध्यन के अलावा चार में किसी में से दो खंडो को हल करना था। प्रत्येक प्रश्न के चार वैकल्पिक उत्तर दिए गए थे। गलत उत्तर देने पर एक तिहाई दंड स्वरुप रखा गया था।

कोहरे के कारण अभ्यर्थियों को हुई भारी परेशानी

पीएमश्री राजकीय इंटर कालेज मेरठ समेत जिले के विभिन्न केंद्रों पर मुरादाबाद समेत अन्य जिलों से अभ्यर्थी टीजीटी की परीक्षा देने के लिए आए थे। घने कोहरे के कारण उन्हें सुबह भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मुरादाबाद से मेरठ का सफर दो गुने से भी ज्यादा समय में पूरा हुआ। महिला अभ्यर्थियों का कहना था कि उनको आसपास में ही परीक्षा केंद्र देना चाहिए था।

परीक्षा में यह भी पूछे गए सवाल

भारतीय संविधान की प्रस्तावना में समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष शब्दों को किस संशोधन द्वारा जोड़ा गया था। 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में साक्षरता दर क्या है। दंत श्रय प्रारंभ हो जाता है, जब मुख का पीएच मान कम होता है। ब्रिटिश भारत में स्थापित प्रथम विश्वविद्यालय कौन सा था। स्पेस लैब में भार हीनता की स्थिति कब होती है। भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान पहला समानांतर सरकार कहां बनाई गया थी। संसद में राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम नरेगा कब पारित क्या गया था। कौन भारतीय संविधान का अभिरक्षक है। नर्मदा नदी किस पर्वत से निकलती है। वायुमंडल के किस मंडल में ओजोन गैस पाई जाती है। परीक्षा के दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों का कहना था कि पेपर माडरेट था। निगेटिव मार्किंग होने के कारण जिन सवालों में डाउट था उनको छोड़ दिया गया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts