spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Friday, February 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSबेटी के स्कूल की फीस मांगने पर पत्नी पर जानलेवा हमला

बेटी के स्कूल की फीस मांगने पर पत्नी पर जानलेवा हमला

-

मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की जवाहर नगर में एक पत्नी को अपने पति से बेटी के स्कूल की फीस मांगना उस समय भारी पड़ गया जब आरोपी पति ने पत्नी पर जानलेवा हमला बोलकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पीड़ित महिला जिंदगी मौत से जूझ रही है लेकिन थाना पुलिस आरोपी पति पर कार्यवाही नहीं कर रही पीड़ित महिला और उसके परिवार वालों ने बृहस्पतिवार को एसएसपी से मामले की शिकायत की है।

जवाहर नगर की रहने वाली काजल की शादी 4 साल पहले वहीं के रहने वाले मोहित के साथ हुई थी। काजल का आरोप है कि उसकी दो बेटियां हैं बड़ी बेटी निकट के स्कूल में पढ़ती है। पीड़िता काजल और उसके परिवार वाले दर्जनों लोग बृहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे जहां उन्होंने एसएसपी को शिकायत की पत्र देते हुए बताया कि काजल ने चार दिन पहले अपने पति मोहित से बेटी के स्कूल की फीस मांगी थी जिसके चलते आरोपी मोहित ने पत्नी काजल पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया था। मामले की जानकारी मिलने पर काजल के परिवार वालों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कर दिया था जहां वह जिंदगी मौत से जूझ रही है। पीड़ित परिवार का आरोप है की शिकायत के बाद भी थाना पुलिस ने आरोपी पति पर कार्यवाही नहीं की है पीड़ित परिवार ने बृहस्पतिवार को मामले की शिकायत एसएसपी से करते हुए आरोपी पति पर सख्त कार्यवाही की मांग की है वही मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने उन्हें जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts