HomeTrendingदहशत फैला रहा तेंदुआ पिंजरे में हुआ कैद

दहशत फैला रहा तेंदुआ पिंजरे में हुआ कैद

-

 वन विभाग ने सुबह 4:30 बजे पकड़ा, 15 दिन में कई मेवेशियों को खा चुका था


बहराइच। कतरनियाघाट वन्यजीव प्रभाग की मोतीपुर रेंज के गोकुलपुर गांव में दहशत फैला रहे एक तेंदुए को सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे वन विभाग की टीम ने पिंजरे में पकड़ लिया। तेंदुए के पकड़े जाने की खबर मिलते ही गांव वालों ने राहत की सांस ली।

गांव में पिछले कई दिनों से तेंदुए के दिखने की शिकायतें मिल रही थीं। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 15 दिनों में कई मवेशियों की जान जा चुकी थी। गांव और आसपास के इलाकों में तेंदुए के पैरों के निशान भी बार-बार दिख रहे थे। इससे गांव वालों में डर का माहौल था और वे अकेले खेतों में जाने से भी बच रहे थे।

गांव वालों की शिकायतों और तेंदुए की हरकतों को देखते हुए वन विभाग ने गांव में पिंजरा लगाया था। सोमवार तड़के तेंदुआ पिंजरे में फंस गया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित निकालकर एक सेफ हाउस में पहुंचा दिया।

डिविजनल फॉरेस्ट आॅफिसर अपूर्व दीक्षित ने बताया कि तेंदुए की निगरानी हो रही है। उसके स्वास्थ्य और व्यवहार की जांच के बाद तय नियमों के हिसाब से आगे कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जरूरी इजाजत भी ली जाएगी। तेंदुआ पकड़े जाने के बाद गांव वालों ने वन विभाग की टीम को धन्यवाद दिया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts