Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: किठौर क्षेत्र के फतेहपुर नारायण में फिर दिखा तेंदुआ, गांव में...

मेरठ: किठौर क्षेत्र के फतेहपुर नारायण में फिर दिखा तेंदुआ, गांव में दहशत का माहौल

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। किठौर थाना क्षेत्र के फतेहपुर नारायण गांव में एक बार फिर तेंदुआ दिखाई दिया है। रविवार शाम को गांव के कुछ युवक रजवाहे पर घूमने गए थे। वहां एक कच्ची चकरोड़ पर उन्होंने तेंदुए को घूमते हुए देखा। युवकों ने साहस दिखाते हुए तेंदुए का वीडियो भी बना लिया। इससे पहले फरवरी 2021 में भी इसी इलाके में एक तेंदुआ अपने परिवार के साथ खेतों में देखा गया था। उस समय वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगवाए थे। लेकिन विभाग को कोई सफलता नहीं मिली थी।

तेंदुए के दिखाई देने से गांव में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में पहले भी कई बार तेंदुए देखे जा चुके हैं। वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी शुरू कर दी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts