HomeEducation News40 परीक्षा केंद्रों पर सम्पन्न हुई लेखपाल मुख्य परीक्षा

40 परीक्षा केंद्रों पर सम्पन्न हुई लेखपाल मुख्य परीक्षा

-

 उत्तर प्रदेश के 44 जिलों में हुई परीक्षा, अभ्यर्थियों बोले पेपर मॉडरेट रहा, सख्त रही निगरानी


शारदा रिपोर्टर, मेरठ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित लेखपाल मुख्य परीक्षा गुरुवार को जिले के 40 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुई। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक पाली में आयोजित की गई। प्रशासन के निदेर्शानुसार परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले ही सभी केंद्रों के मुख्य द्वार बंद कर दिए गए थे। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया गया।

मेरठ समेत प्रदेश के 44 जिलों में आयोजित इस परीक्षा को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। सभी केंद्रों पर पुलिस बल, सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे। परीक्षा केंद्रों के बाहर सुबह से ही अभ्यर्थियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।

केंद्रों पर अभ्यर्थियों की कड़ी चेकिंग की गई। जूते उतरवाकर, रुमाल खुलवाकर और एडमिट कार्ड का मिलान करने के बाद ही प्रवेश दिया गया। परीक्षा ओएमआर शीट आधारित रही। आयोग की ओर से बायोमैट्रिक डाटा, आइरिस स्कैन और फोटोग्राफ प्रक्रिया के लिए अतिरिक्त पांच मिनट का समय भी दिया गया था।
सहारनपुर से परीक्षा देने पहुंचे अंकित ने बताया कि उन्होंने पहली बार लेखपाल मुख्य परीक्षा दी। उनके अनुसार पेपर का स्तर मॉडरेट रहा और कंप्यूटर से जुड़े प्रश्न थोड़े कठिन थे ,लेकिन बाकी सारे विषय आसान लगे।

वहीं रामपुर से आए मोहम्मद कशान ने कहा कि पेपर न ज्यादा आसान था और न ही ज्यादा कठिन। उन्होंने बताया कि सामान्य अध्ययन (जीएस) का हिस्सा थोड़ा टफ रहा, जबकि मैथ्स और हिंदी आसान रहे। ओवरआल पेपर संतुलित रहा।
पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य प्रशांत चौधरी ने बताया कि परीक्षा में निगेटिव मार्किंग लागू रहेगी। प्रत्येक गलत उत्तर या एक प्रश्न में एक से अधिक विकल्प भरने पर एक-चौथाई अंक काटे जाएंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र, फोटोयुक्त पहचान पत्र और आधार कार्ड की मूल प्रति साथ लानी होगी। दस्तावेज पूरे न होने पर प्रवेश नहीं दिया गया ।
ये सामान ले जाने पर प्रतिबंध

परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, टैबलेट, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क, डाटा कार्ड, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, धातु से बनी सामग्री, ग्राफ शीट, मानचित्र और अन्य किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts