Homepolitics newsलंदन गए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

लंदन गए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

-

नई दिल्ली। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक बार फिर विदेश दौरे पर जा रहे हैं। उनके इस दौरे पर बीजेपी हमलावर है और कई तरह के आरोप लगा रही है। अब तमाम आरोपों पर कांग्रेस की तरफ से स्पष्टीकरण सामने आया है। कांग्रेस ने मंगलवार को बताया कि राहुल अपनी भतीजी के ग्रेजुएशन सेरेमनी में शामिल होने के लिए लंदन गए हैं।

कांग्रेस ने बीजेपी की तरफ से राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल उठाए जाने पर उस पर निशाना साधा है। इसके साथ ही स्पष्ट किया कि वह अपनी भतीजी के ग्रेजुएशन सेरेमनी में शामिल होने के लिए लंदन गए हैं और जल्द ही वापस आ जाएंगे। बीजेपी के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने इससे पहले गांधी पर बार-बार गायब होने के आरोप लगाए थे। मालवीय ने एक्स पर कहा, राहुल गांधी पिछले सप्ताह ही छुट्टी पर विदेश गए थे।

अब, वह फिर से किसी अन्य अज्ञात स्थान पर चले गए हैं। उन्होंने कहा बार-बार गायब होने की घटनाएं क्यों हो रही हैं? ऐसी क्या मजबूरी है, जो उन्हें बार-बार देश से दूर रखती है? विपक्ष के नेता के रूप में, उन्हें भारत के लोगों को जवाब देना चाहिए।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts