HomeDevelopmentअंडमान के समुद्र में मिला नैचुरल गैस का बड़ा भंडार

अंडमान के समुद्र में मिला नैचुरल गैस का बड़ा भंडार

-

नई दिल्ली। भारत के एनर्जी सेक्टर को लेकर एक गुड न्यूज सामने आई है। देश की सरकारी तेल कंपनी आयल इंडिया लिमिटेड ने अंडमान अपतटीय बेसिन में प्राकृतिक गैस का एक बड़ा भंडार खोज निकाला है। इस बात की जानकारी केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दी है।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लिखा कि अंडमान निकोबार द्वीपों से 15 किलोमीटर दूर श्री विजय पुरम-3 में हमें प्राकृतिक गैस के भंडार मिले हैं। यह कुआं पानी में करीब 1900 मीटर गहराई में स्थिति हैं। शुरुआती टेस्टिंग के दौरान लगातार गैस जलने से गैस की मौजूदगी की पुष्टि हुई है।

गैस के नमूने की जांच के लिए उसे लैबोरेट्री में भेजा गया है। यह खोज प्रधानमंत्री द्वारा स्वतंत्रता दिवस 2025 पर घोषित ‘समुद्र मंथन मिशन’ के उद्देश्यों को मजबूती प्रदान करती है। आयल इंडिया द्वारा अंडमान बेसिन में अब तक खोदे गए तीन कुओं में से दो में हाइड्रोकार्बन की उपस्थिति दर्ज की जा चुकी है।

बता दें कि यह कोई तुक्का खोज नहीं है, बल्कि ऑयल इंडिया की सोची-समझी प्लानिंग का नतीजा है। इससे पहले सितंबर 2025 में भी कंपनी ने अपने दूसरे कुएं विजयपुरम-2 में भी नेचुरल गैस होने की पुष्टि की थी।

इस खोज से विदेशी आयात पर निर्भरता कम होगी और देश की आत्मनिर्भर मुहिम को गति मिलेगी। नेचुरल गैस का ज्यादा इस्तेमाल खाद बनाने और बिजली बनाने के लिए किया जाता है। इससे किसानों को सस्ती खाद मिल सकेगी और आम नागरिक के लिए बिजली भी कम रेट में मिल सकेगी। इसके अलावा इस खोज के जरिए अंडमान का इंफ्रा मजबूत होगा और लोकल लेवल पर नई नौकरियों के अवसर मिलेंगे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts