Homeदेशभाजपा नेता आडवाणी को दी जन्म दिन की बधाई

भाजपा नेता आडवाणी को दी जन्म दिन की बधाई

-

नई दिल्ली: बीजेपी के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी का आज जन्मदिन है। आडवाणी के जन्मदिन पर देश भर के नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। इसी क्रम में पीएम मोदी ने भी लाल कृष्ण आडवाणी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के जरिए आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी है। पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में आडवाणी को एक महान दृष्टिकोण वाला राजनेता बताया।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, लालकृष्ण आडवाणी जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। महान दृष्टिकोण वाले और तीक्ष्ण बुद्धिमत्ता से संपन्न राजनेता आडवाणी जी का जीवन भारत की प्रगति को सुदृढ़ करने के लिए समर्पित रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, उन्होंने निस्वार्थ कर्तव्य और दृढ़ सिद्धांतों की भावना को सदैव अपनाया। उनके योगदान ने भारत के लोकतांत्रिक और सांस्कृतिक परिदृश्य पर अमिट छाप छोड़ी है। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीघार्यु प्रदान करे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts