Homeउत्तर प्रदेशMeerutस्वामी प्रसाद मौर्य से लक्ष्मी नाराज है, इसलिए वह बौखला गए हैं:...

स्वामी प्रसाद मौर्य से लक्ष्मी नाराज है, इसलिए वह बौखला गए हैं: स्वामी कैलाशानंद

-


शारदा न्यूज़, मेरठ। बुधवार को धर्म गुरु स्वामी कैलाशानंद जी महाराज पूर्व विधायक संगीत सोम के निवास पर अपने अनुयाइयों से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर जमकर निशाना साधा।

 

 

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा जिस समय स्वामी प्रसाद मौर्य भाजपा में थे उस समय वह राम मंदिर जाते थे। अब जब वह बीजेपी से अलग हुए हैं तो वह श्री राम व सनातन धर्म को लेकर अपशब्द कहते हैं। कहा जाता है जिसे राम प्रिय नहीं है उसे राष्ट्र कैसे प्रिय हो सकता है।

 

 

उन्होंने कहा कि यदि स्वामी प्रसाद मौर्य को सनातन धर्म को लेकर कोई भी संशय है तो वह संत महात्माओं की शरण में जा सकते हैं। वह स्वामी प्रसाद मौर्य के हर सवाल का जवाब देने को तैयार है। मौर्य सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। रामचरितमानस को दुत्कारने वाले मिट जाते हैं। स्वामी मोर्या से लक्ष्मी जी नाराज हैं इसलिए वह बौखला गए हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts