HomeTrendingकोलकाता रेप केस: पॉलीग्राफ से खुलेगा राज

कोलकाता रेप केस: पॉलीग्राफ से खुलेगा राज

-

  • मुख्य आरोपी संजय रॉय समेत सात लोगों का हुआ टेस्ट।

एजेंसी, कोलकाता। आरजी कर अस्पताल में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए जघन्य अपराध में सीबीआई ने जांच तेज कर दी है। सीबीआई सूत्रों के अनुसार, आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल मामले का पॉलीग्राफ टेस्ट कोलकाता के न्यू टाउन स्थित सेंट्रल फोरेंसिक लैब में होगा। कुल 7 लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट होना है। इनमें मुख्य आरोपी संजय रॉय, पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष, 4 जूनियर डॉक्टर और संजय रॉय का करीबी एक सिविक वालंटियर शामिल हैं।

वहीं, कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत के मुख्य आरोपी संजय रॉय का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। यह सीसीटीवी फुटेज 9 अगस्त की देर रात करीब 3 से 4 बजे के बीच का है। सीसीटीवी की इस तस्वीर में मुख्य आरोपी संजय रॉय दिखाई दिया है।

ये वही ब्लूटूथ है जिसे पुलिस ने घटनास्थल से बरामद किया है। इस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही संजय को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी संजय रॉय समेत 7 का पॉलीग्राफी टेस्ट होना है। इनमें कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के अलावा पीड़ित डॉक्टर के साथ डिनर करने वाले 4 डॉक्टर भी शामिल हैं।

सीसीटीवी में दिखा गले में लटका ब्लूटूथ

इस सीसीटीवी में संजय रॉय आरजी कर हॉस्पिटल के सेमिनार हॉल की तरफ जाता हुआ दिख रहा है। फुटेज में संजय जींस और टी-शर्ट पहने नजर आ रहा है। उसके गले में ब्लूटूथ है लेकिन जब संजय रॉय बाहर निकलता है तो उसके गले में कोई ब्लूटूथ नजर नहीं आता है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts