Homeउत्तर प्रदेशMeerutगोला फेंक में कांस्य जीतने वाली किरण का सम्मान

गोला फेंक में कांस्य जीतने वाली किरण का सम्मान

-

  •  पुलिस मॉडर्न स्कूल ने किया सम्मानित।

शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। पुलिस मॉडर्न स्कूल वीं वाहिनी पीएसी मेरठ में कक्षा एलकेजी से कक्षा 10 तक शिक्षा प्राप्त करने वाली पूर्व छात्रा किरण बालियान ने चीन में आयोजित एशियन खेलो -2023 में इतिहास रच दिया।

किरण बालियान पहली भारतीय महिला है। जिसने एशियन खेल-2023 में गोला फेंक प्रतियोगिता में 17.36 मीटर की दूरी तक गोला फेंक कर भारत को इस प्रतियोगिता में पहला कास्य पदक दिलवाया। यह क्षण समस्त भारत के लिए गर्व का क्षण था, सबसे अधिक गर्व की अनुभूति कराई पूर्व विद्यालय पुलिस मॉडर्न स्कूल वीं वाहिनी पीएसी मेरठ को पुलिस मॉडर्न स्कूल वीं वाहिनी पीएसी मेरठ में एशियन खेल-2023 में पदक विजय “किरण बालियान का हार्दिक स्वागत किया गया।

वहीं लीना शर्मा प्रधानाचार्या एवं स्टाफ पुलिस मॉडर्न स्कूल 6वीं वाहिनी पीएसी मेरठ ने उक्त छात्रा को उनके द्वारा प्राप्त सफलता के लिए सम्मानित करते हुए बधाई दी तथा भविष्य में भी अन्य प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त करने हेतु आशीर्वाद प्रदान किया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts