Homeउत्तर प्रदेशMuzaffarnagarसोनू कश्यप हत्याकांड में खाप चौधरी हाउस अरेस्ट, प्रदर्शन की घोषणा के...

सोनू कश्यप हत्याकांड में खाप चौधरी हाउस अरेस्ट, प्रदर्शन की घोषणा के बाद बुढ़ाना पुलिस की कार्रवाई

-

– मेरठ कमिश्नरी पर प्रदर्शन की घोषणा के बाद बुढ़ाना पुलिस की कार्रवाई।

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना में कश्यप समाज के खाप चौधरी डॉक्टर सोनू कश्यप को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। यह कार्रवाई उनके द्वारा 16 तारीख को मेरठ कमिश्नरी पर बड़े पैमाने पर धरना प्रदर्शन की घोषणा के बाद की गई है।

 

 

दरअसल, यह मामला सरधना विधानसभा क्षेत्र में हुए सोनू कश्यप हत्याकांड से जुड़ा है। इस हत्याकांड के आरोपियों पर कार्रवाई न होने से कश्यप समाज में भारी आक्रोश है। मुजफ्फरनगर जनपद के कस्बा बुढ़ाना में कुछ दिनों पहले सोनू कश्यप की नृशंस हत्या के बाद से ही जनआक्रोश लगातार बढ़ रहा है।

इसी कड़ी में बुधवार को कश्यप समाज के लोगों ने बुढ़ाना कस्बे में शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला। हाथों में मोमबत्तियां लिए सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे और हत्याकांड के दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी व कठोर सजा की मांग की। कैंडल मार्च के दौरान सोनू कश्यप को न्याय दो” और “दोषियों को फांसी दो जैसे नारे गूंज उठे। समाज का कहना है कि यह हत्या केवल एक युवक की नहीं, बल्कि पूरे कश्यप समाज के सम्मान पर हमला है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह हत्याकांड अब राजनीतिक रंग भी लेता दिख रहा है। चंद्रशेखर आजाद से लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी तक के नेता इस मुद्दे पर खुलकर सामने आ गए हैं। बुधवार को निकाला गया कैंडल मार्च प्रशासन पर बढ़ते दबाव का संकेत माना जा रहा है।

खाप चौधरी डॉक्टर सोनू कश्यप ने कैंडल मार्च में चेतावनी दी थी कि यदि 16 तारीख तक आरोपियों पर कार्रवाई या उनकी गिरफ्तारी नहीं होती है, तो पूरा कश्यप समाज मेरठ कमिश्नरी पर धरना प्रदर्शन करेगा। इसी घोषणा के चलते बुढ़ाना पुलिस ने देर रात डॉक्टर सोनू कश्यप को हाउस अरेस्ट किया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts