Homeदेशखान सर कोचिंग हमले में तीन गिरफ्तार

खान सर कोचिंग हमले में तीन गिरफ्तार

-

पटना। मंगलवार रात खान स‍र के कोचिंग खान ग्‍लोबल स्‍टडीज पर हमला मामले में पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्‍टर रोशन आनंद एवं उनके दो सहयोगी अभिषेक एवं गौरव को गिरफ्तार किया है। टाउन डीएसपी 1 राजेश रंजन ने यह जानकारी साझा की है।

उन्‍होंने बताया कि तीनों को न्‍यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है। इस मामले में कन्‍हैया सिंह ने एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें चार नामजद एवं 10-15 अज्ञात को आरोपित किया गया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, इसमें गार्ड को कुछ लोग पीटते नजर आ रहे हैं। डीएसपी ने बताया कि रात 10 बजे के आसपास पुलिस को घटना की सूचना मिली थी। वहां कुछ लोगों ने कोचिंग सेंटर पर ईंट-पत्‍थर चलाए। होर्डिंग क्षत‍िग्रस्‍त कर दिया।

गार्ड के साथ मारपीट की गई है। उसका इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। डीएसपी ने कहा कि खान सर के कोचिंग और अन्‍य जगह सीसीटीवी फुटेज देखने पर फायरिंग की पुष्‍ट‍ि नहीं हुई है।

इधर घटना को देखते हुए खान सर ने बुधवार को क्‍लास सस्‍पेंड कर दी। उन्‍होंने फायरिंग की बाबत कहा क‍ि माहौल इतना तनावपूर्ण था कि कुछ समझ नहीं आया। एफआईआर में भी फायरिंग का जिक्र नहीं है।

इधर कोचिंग के छात्रों ने घटना का जमकर विरोध किया। विधि-व्‍यवस्‍था संभालने के लिए पुलिस को वहां पहुंचना पड़ा। छात्र सड़क जाम कर आरोपितों की गि‍रफ्तारी की मांग पर अड़े थे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts