HomeDelhi Newsआज दिल्ली दुनिया की सबसे असुरक्षित राजधानी: अरविंद केजरीवाल

आज दिल्ली दुनिया की सबसे असुरक्षित राजधानी: अरविंद केजरीवाल

-

  • अरविंद केजरीवाल बोले मैं अमित शाह जी से कहना चाहता हूं केजरीवाल को मत रोकिए अपराध को रोकिए,
  • केजरीवाल ने कहा- दिल्ली में कानून व्यवस्था की बुरी हालत,
  • चारों तरफ महिलाओं के साथ छेड़खानी, मर्डर, गैंगरेप के मामले बढ़ते जा रहे: केजरीवाल

नई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को दिल्ली में कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा मैं अमित शाह जी से कहना चाहता हूं केजरीवाल को मत रोकिए अपराध को रोकिए। आज दिल्ली दुनिया की सबसे असुरक्षित राजधानी है।

 

 

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “दिल्ली में कानून व्यवस्था की बुरी हालत होती जा रही है। पिछले 1-1.5 साल से दिल्ली में अपराध बढ़ते जा रहे हैं। कानून व्यवस्था चरमरा गई है। व्यापारियों को वसूली के फोन आ रहे हैं। चारों तरफ महिलाओं के साथ छेड़खानी, मर्डर, गैंगरेप के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कई सालों के बाद दिल्ली में गैंगवार देखने को मिल रहे हैं… आज दिल्ली दुनिया की सबसे असुरक्षित राजधानी है। 2022 में दिल्ली में 501 मर्डर हुए जो पिछले कुछ सालों में सबसे ज्यादा हैं। पिछले 3 महीने में यमुनापार हुए गैंगवार नें 20 लोगों की जाने गई है। हालत बहुत ज्यादा खराब हो गई है।”

 

 

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “कल मैं नांगलोई गया। नांगलोई में रौशन लाल नाम के एक व्यक्ति जो दुकान चलाते हैं उन पर गोली चलाई गई। कल मैं उनसे मिलने के लिए गया था, भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मुझे उनके दुकान तक नहीं जाने दिया। बाद उन्होंने अपने बेटे को भेजा मैंने उनके बेटे से मुलाकात की। मैं अमित शाह जी से कहना चाहता हूं केजरीवाल को मत रोकिए अपराध को रोकिए। वो आपकी जिम्मेदारी है।”

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts