– कंटेनर का ड्राइवर भी हुआ घायल।
कौशांबी। सैनी कोतवाली क्षेत्र के अटसरॉय गांव स्थित हाईवे ओवरब्रिज पर शनिवार सुबह करीब 6 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। प्रयागराज की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित कंटेनर ने डिवाइडर पार कर दूसरी लेन पर स्कूटी सवार एक युवक को रौंद दिया। इस हादसे में स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कंटेनर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

कंटेनर प्रयागराज की दिशा से आ रहा था और अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे के डिवाइडर से घसीटता हुआ दूसरी लेन पर पहुंच गया। इसी दौरान कानपुर की ओर से आ रहे स्कूटी सवार युवक कंटेनर की चपेट में आ गया। स्कूटी कंटेनर के पिछले पहिए के नीचे फंस गई।
स्थानीय लोगों ने हादसा देखकर तत्काल एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल कंटेनर चालक को इलाज के लिए सीएचसी सिराथू पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसकी शिनाख्त करने में जुट गई है। हादसे के दौरान एक विद्युत पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया।

