HomeCRIME NEWSपति ने गर्भवती पत्नी और ढाई साल के बेटे को बांके से...

पति ने गर्भवती पत्नी और ढाई साल के बेटे को बांके से काटा, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

-

  • गर्भवती पत्नी और ढाई साल के बेटे को मार डाला,
  • बांके से दोनों को काट डाला,
  • चीख सुन लोग पहुंचे तो दरवाजा बंद किया।

कानपुर। पति ने गर्भवती पत्नी और ढाई साल के बेटे को बांके से काट डाला। रविवार रात 9 बजे पति शराब पीकर आया तो पत्नी ने इसका विरोध किया। इस पर दोनों में झगड़ा हो गया। गुस्से में युवक ने पत्नी के गले पर बांके से दो वार किए, फिर बेटे के सिर पर कई वार किए। इससे दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

 

 

आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो उसने दरवाजा बंद कर लिया। तब लोगों ने सोचा कि रोज का झगड़ा है, थोड़ी देर में शांत हो जाएगा। इसके बाद लोग चले गए। लोगों के जाते ही आरोपी वहां से भाग गया। देर रात भाई घर पहुंचा तो दोनों के शव खून से लथपथ पड़े मिले, फिर पुलिस को बुलाया गया। फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए। वारदात घाटमपुर कोतवाली के गोपालपुर के मजरा शारदेपुर की है। आरोपी की तलाश में तीन पुलिस टीमें लगाई गई हैं।

डीसीपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि शुरूआती जांच में सामने आया है कि रविवार रात करीब 9 बजे वह शराब पीकर घर पहुंचा। इस पर पत्नी रूबी ने विरोध किया तो दोनों में झगड़ा हो गया। गुस्साए सुरेंद्र ने बांके से पत्नी के गले पर और ढाई साल के बेटे लवांश के सिर पर कई वार कर उनकी हत्या कर दी।

वारदात के बाद मौके से भाग निकला। देर रात भाई पप्पू घर पहुंचा तो दोनों के शव खून से लथपथ पड़े मिले। फिर पप्पू ने ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो मां-बेटे के शव अगल बगल पड़े थे। कमरे में खून बिखरा था। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

आरोपी का मोबाइल स्विच आॅफ

डीसीपी ने बताया कि पुलिस टीमें गांव में लोगों से पूछताछ कर रही हैं। हत्या में इस्तेमाल बांका बरामद कर लिया गया है। आसपास के गांवों में लगे cctv की फुटेज भी खंगाली जा रही है। जेसीपी लॉ एंड आॅर्डर आशुतोष कुमार ने बताया- आरोपी सुरेंद्र का मोबाइल स्विच आॅफ है। नंबर को सर्विलांस पर लगा दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

पांच साल पहले हुई थी शादी

शारदेपुर निवासी सुरेंद्र यादव उर्फ स्वामी (35) ट्रक में खलासी का काम करता था। सुरेंद्र तीन भाइयों में सबसे छोटा था। सभी भाई अलग-अलग रहते हैं। सुरेंद्र की शादी 2021 में फतेहपुर के गौरा चुरियारा निवासी रूबी (32) से हुई थी। भाई पप्पू ने बताया- शराब की लत और रोज-रोज के झगड़े के चलते उसका परिवार बिखर गया। भाइयों में बंटवारा हो गया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts