spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Saturday, January 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSKanpur murder: युवक ने अपनी मां को चाकुओं से गोद कर उतारा...

Kanpur murder: युवक ने अपनी मां को चाकुओं से गोद कर उतारा मौत के घाट, वजह जान कर हैरान रह जाएंगे आप

-

  • मां की चाकू से गोद कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
  • शादी के लिए नहीं हो रही थी राजी, बहन की ससुराल में की वारदात

कानपुर। लव मैरिज के लिए राजी न होने पर हनुमंत विहार के नारायनपुर में युवक ने अपनी मां की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी। मृतका अपनी बेटी की ससुराल में 10 दिन पहले इलाज कराने आई थी। वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आला कत्ल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

फतेहपुर के रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी प्रमिला सिंह (55) बेटे राजा सिंह (28) के साथ रहती थी। राजा गांव में रहकर खेती किसानी करता है। करीब 10 दिन पूर्व प्रमिला जल गईं थी, जिसका इलाज कराने वह हनुमंत विहार के नारायणपुर निवासी बेटी प्रीतू सिंह के यहां इलाज कराने आई थी।
प्रीतू ने बताया भाई राजा की गांव की युवती से प्रेम संबंध थे, कुछ दिन पहले शादी तय हुई थी। ससुरालीजन शादी कराने के बदले घर नाम करने को कह रहे थे, जिसका मां विरोध कर रहीं थी। आज सुबह 9:45 पर राजा उनके घर आया और आगे के कमरे में सो रही मां की चाकू से गोद कर हत्या कर दी।

चीख पुकार सुनकर प्रीतू मौके पर पहुंची तो देखा मां का खून से लथपथ शव पड़ा था। घटना को अंजाम देने के बाद राजा ने हनुमंत विहार पुलिस को सूचना दी। सूचना पर डीसीपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, एडीसीपी महेश कुमार समेत थाने का फोर्स पहुंचा। पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts