spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Monday, February 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुर: कांवड़ियों ने थाने में घुसकर की तोड़फोड़, पांच गिरफ्तार

कानपुर: कांवड़ियों ने थाने में घुसकर की तोड़फोड़, पांच गिरफ्तार

-

– श्रद्धालु के घायल होने पर थाने के अंदर घुसे 80-90 लोग, 30 पर एफआईआर।

कानपुर। एक कांवड़िए के गिरने पर साथियों ने जमकर बवाल किया। सिपाही और स्काउट पर गिराने का आरोप लगाकर उनको पीटा। इसके बाद सभी हंगामा स्थल से 100 मीटर दूर शिवराजपुर थाने पहुंच गए और वहां भी हंगामा किया। पुलिस के समझाने पर सिपाही और दरोगा से भिड़ गए। थाने के अंदर दरोगा व सिपाहियों से उनकी झड़प व गाली-गलौज की। कई ने थाने में लगे कांच के शीशे भी तोड़ दिए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी से पहचान कर 20 नामजद व 12 अन्य के खिलाफ ऋकफ दर्ज कर 5 आरोपियों को जेल भेज दिया है। पूरा मामला शिवराजपुर कस्बे के खेरेश्वर घाट तिराहे पर हुआ।

गंगा स्नान और खेरेश्वर महादेव के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी थी। व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल, भारत स्काउट गाइड की टीम और करीब तीन दर्जन स्वयंसेवक तैनात थे।
गंगा रोड तिराहे पर एक श्रद्धालु के फिसलकर गिरने से विवाद शुरू हुआ। कुछ श्रद्धालुओं का आरोप था कि पुलिस की लाठी लगने से व्यक्ति गिरा। यहां उन लोगों ने स्काउट को पीटने के साथ सिपाही को भी पीटा।

जिसके बाद कांवड़ियों की भीड़ शिवराजपुर थाने में पहुंच गई। और वहां पर जमकर हंगामा किया। भीड़ बेकाबू होने पर पुलिस प्रशासन द्वारा लाठी चलाने से विवाद और बढ़ गया। कांवड़ियों ने पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट और गाली-गलौज की।

पुलिस का कहना है कि कांवड़ियों ने पहले स्काउट गाइड और होमगार्ड के जवानों से मारपीट की। जबकि घायल कांवड़िए युवक को शिवराजपुर पुलिस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। पुलिस के अनुसार, पुलिस कर्मियों से मारपीट और गाली-गलौज की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

एसीपी अमरनाथ यादव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में श्रद्धालु का पैर फिसलकर गिरना दिख रहा है। मदद के लिए पहुंचे स्काउट गाइड कार्यकर्ता की कुछ शरारती तत्वों ने पिटाई कर दी। बचाव में आए होमगार्ड को भी पीटा गया।

स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। कुछ उपद्रवी थाने पहुंच गए। एक युवक ने महिला हेल्थ डेस्क का शीशा तोड़ दिया और खुद भी घायल हो गया। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया। घायल श्रद्धालु को अस्पताल भेजा गया। अराजकता फैलाने वालों को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

शाम को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर बीस नामजद और एक दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट, सरकारी संपत्ति की तोडफोड़ आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्जी की है। पुलिस ने मौके से हिरासत में लिए गए औरैया निवासी शिवम भदौरिया, कन्हैया, धर्मेंद्र, निखिल और रावेंद्र को जेल भेज दिया है। वीडियो से अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts