– राष्ट्रीय लोकदल प्रोफेशनल्स का होली मिलन समारोह, वरिष्ठ नेता रहे मौजूद।
शारदा रिपोर्टर मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल प्रोफेशनल मंच द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह उत्साह और सौहार्द के माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम की आयोजक जूही त्यागी को मंच से प्रदेश सचिव पद पर मनोनीत किया गया। उनकी नियुक्ति की घोषणा होते ही उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया। यह कार्यक्रम शनिवार को शास्त्रीनगर स्थित द गुरुकुलम इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित किया गया। इसमें मंच से जुड़े पदाधिकारी, प्रोफेशनल्स और सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष मेरठ अनिकेत भारद्वाज, हरियाणा प्रभारी विनय प्रधान, वरिष्ठ प्रदेश महासचिव दिलप्रीत कोहली, प्रदेश महासचिव कवल जीत सिंह और राष्ट्रीय महासचिव (महिला) रिचा सिंह उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में होली को प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का पर्व बताया। उन्होंने समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सहयोग की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य होली के पावन पर्व के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ना और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना था। वक्ताओं ने ऐसे आयोजनों को सामाजिक समरसता के लिए महत्वपूर्ण बताया। इस दौरान सभी उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और प्रेम एवं सौहार्द का संदेश साझा किया।
समारोह में प्रदीप उज्ज्वल, गोपाल दीक्षित, रीटा वर्मा, सरला सिंह, बीना पुनिया, ममता बांकुरे, उर्मिला चौधरी, रानी वर्मा, नितिन भारद्वाज, प्रथम चौहान और प्रिंस कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

