Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News In Hindi: उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ किए सम्मानित

Meerut News In Hindi: उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ किए सम्मानित

-

– प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बैठक में एसआईआर प्रक्रिया की समीक्षा।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा शनिवार को मेरठ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विकास भवन सभागार में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों संग बैठक कर एसआइआर अभियान की प्रगति की समीक्षा और नोटिसों की सुनवाई की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली।

 

 

उन्होंने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से वार्ता कर अभियान के संबंध में जानकारी लेते हुए बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजरों के साथ बैठक करके उन्हें प्रेरित कर अच्छा काम करने वाले बीएलओ को सम्मानित भी किया।

उन्होंने नोटिसो की सुनवाई करने वाले सभी विधानसभा क्षेत्रों के सुनवाई केंद्रों पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि, यहां सुनवाई करने वाले सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों और सुनवाई के लिए आने वाले मतदाताओं के बैठने और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की जाए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बैठक में एसआइआर अभियान के संबंध में शिकायतें और सुझाव सुनी। इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी समेत सभी विधानसभा क्षेत्रों के ईआरओ, एईआरओ के साथ समीक्षा बैठक की। बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजरों के साथ वार्ता करके उनकी समस्याओं की जानकारी ली। अच्छा काम करने वाले कर्मियों को सम्मानित भी किया गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts