Homeउत्तर प्रदेशMeerutजज साहब इसी ने मेरी मां की हत्या की थी, कोर्ट में...

जज साहब इसी ने मेरी मां की हत्या की थी, कोर्ट में बच्ची ने कहा मारपीट कर दबा दिया था गला

-

– कोर्ट में बच्ची ने कहा मारपीट कर दबा दिया था गला, 11 गवाहों के बयान दर्ज।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में साढ़े तीन साल पहले हुई नसरीन की संदिग्ध मौत के मामले में अब चौंकाने वाला मोड़ आ गया है। अदालत में मृतका की 13 वर्षीय बेटी ने अपने पिता की ओर इशारा करते हुए कहा कि इसी ने मेरी मां को मारा था। बच्ची की इस गवाही के बाद कोर्ट में मौजूद लोग भी सन्न रह गए। कक्षा 7 में पढ़ने वाली बच्ची को इस मामले का अहम चश्मदीद गवाह माना जा रहा है। उसकी गवाही के बाद एक बार फिर पुलिस जांच और विवेचना पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

 

 

मामला अपर जिला जज एफटीसी कोर्ट में विचाराधीन है। अब तक मृतका की बेटी, पिता, भाई, मां, पंचनामा गवाह और पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर समेत 11 गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। इसके बावजूद मामले के अंतिम विवेचक एसआई संजय वर्मा लगातार 19 तारीखों से अदालत में बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचे। वर्तमान में उनकी तैनाती बुलंदशहर पुलिस लाइन में बताई जा रही है।

लगातार गैरहाजिरी से नाराज अदालत ने विवेचक के खिलाफ गिरफ्तारी की कार्रवाई के लिए पत्रावली अग्रसारित कर दी है। पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस की लापरवाही के चलते उन्हें समय पर न्याय नहीं मिल पा रहा।

2022 में हुई थी नसरीन की मौत

नसरीन के पिता शफीकुद्दीन निवासी निजामुद्दीन ने लिसाड़ी गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उनके अनुसार वर्ष 2011 में नसरीन का निकाह हुमायूंनगर निवासी आमिर खान से हुआ था। शादी के बाद से ही दहेज को लेकर बेटी को प्रताड़ित किया जाता था।

आरोप है कि 26 नवंबर 2022 को आमिर खान ने नसरीन के भाई साकिब को फोन कर सिर्फ इतना कहा कि उसकी तबीयत खराब है। जब मायके वाले ससुराल पहुंचे तो नसरीन की मौत हो चुकी थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने जल्दबाजी में शव को दफना भी दिया था।

कब्र से निकलवाया गया शव

मायके वालों को शक होने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की। प्रशासन की अनुमति के बाद शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सांस नली की हड्डी टूटने की पुष्टि हुई। रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने पति आमिर खान, ससुर जान मोहम्मद, सास जर्करूननिशा और दोनों जेठ नदीम व फिरोज के खिलाफ हत्या और दहेज उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चार्जशीट दाखिल की। अब इस मामले में सबसे अहम गवाही मृतका की 13 वर्षीय बेटी की मानी जा रही है, जिसने कोर्ट में अपने पिता पर सीधे मां की हत्या का आरोप लगाया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts