HomeTrendingझांसी-कानपुर हाईवे पर पलटी यात्री बस

झांसी-कानपुर हाईवे पर पलटी यात्री बस

-

ब्रेक जाम होने से हुई अनियंत्रित, दो यात्री घायल, बड़ा हादसा टला


जालौन। झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह 6:30 के करीब एक बड़ा हादसा होने से टल गया। विजय विक्रम होटल के पास ब्रेक जाम होने के कारण एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में दो यात्री घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं बस में सवार अन्य यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

जानकारी के अनुसार, जीके ट्रेवल्स की यात्री बस मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे गोरखपुर से यात्रियों को लेकर ग्वालियर जा रही थी। बस में करीब 30 यात्री सवार थे। जैसे ही बस झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर विजय विक्रम होटल के पास पहुंची, चालक योगेश ने अचानक ब्रेक लगाए, लेकिन ब्रेक जाम होने के कारण बस का संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।

बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। दुर्घटना में घायल दो यात्रियों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार कराया जा रहा है।

हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण बस के ब्रेक जाम होना सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि समय रहते बचाव कार्य शुरू होने से बड़ा हादसा टल गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts