HomeAccident NewsJhansi Accident: सेना की गाड़ी और पिकअप में टक्कर, जवान की मौत

Jhansi Accident: सेना की गाड़ी और पिकअप में टक्कर, जवान की मौत

-

झांसी। बबीना थाना क्षेत्र के खैलार गांव में सोमवार सुबह 5:30 बजे सेना के ट्रक और पिकअप वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में सेना का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं पिकअप चालक भी चोटिल हो गया।

 

Jhansi Accident

 

मृतक जवान की पहचान गाजीपुर निवासी हरिकेश के रूप में हुई है। वह बबीना फायरिंग रेंज में अभ्यास के बाद अपनी यूनिट अलवर लौट रहा था। हादसे के बाद राहगीरों की मदद से हरिकेश को वाहन से निकालकर झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हिरासत में पिकअप चालक: बबीना थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि पिकअप कानपुर से बबीना मानपुर जा रहा था और उसमें मुर्गे लदे हुए थे। पिकअप चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

हादसे की सूचना मिलते ही बबीना थाना पुलिस और चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। टक्कर इतनी भीषण थी कि सड़क लगभग दो घंटे तक बंद रही। यातायात सुचारू करने के लिए क्रेन की मदद से सेना के ट्रक को हटाया गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts