spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Monday, February 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ में उपभोक्ता को चोर बताने पर जेई की पिटाई, वीडियो वायरल

मेरठ में उपभोक्ता को चोर बताने पर जेई की पिटाई, वीडियो वायरल

-

  • जेई ने खड़ौली में उपभोक्ता पर लगाया था बिजली चोरी का आरोप।
  • चोर कहने पर भड़के उपभोक्ता ने जेई की कर दी पिटाई।

शारदा न्यूज, मेरठ। बिजली विभाग के अधिकारी विभाग की छवि को धूमिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहें है। उपभोक्ताओं पर अनैतिक रूप से दबाव बनाकर वसूली करने के आरोप पहले भी लगते रहे है। अब एक और मामला सामने आया है जिसमें बिजली विभाग के जेई और एसडीओ पर रिटायर्ड कर्नल को चोर कहना भारी पड़ गया।

गुस्साए रिटायर्ड करनल ने जेई की पिटाई कर दी जिसका वीडियो वायरल हो गया।

 

वायरल वीडियो से लिए गये फोटो 2

 

वायरल वीडियो रोहटा रोड़ की जेपी स्ट्रीट कॉलोनी का बताया जा रहा है। वीडियो में मौके पर भारी भीड़ जमा नजर आ रही है और एक व्यक्ति जिसने कुर्ता-पायजामा पहन रखा है उसकी किसी से गर्मा गरम बहस हो रही है। बताया जा रहा है जिस व्यक्ति ने कुर्ता पायजामा पहन रखा है वह सेना के रिटायर्ड कर्नल राजकुमार है। जिस व्यक्ति से उनकी बहस हो रही है वह खड़ौली बिजली घर का जेई रमेश कुमार व एसडीओ पंकज उपाध्याय है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कर्नल पर जेई और एसडीओ ने मीटर से छेड़छाड़ करने आ आरोप लगाते हुए उसे चोर कहा। इसके बाद चोर कहने पर भड़के कर्नल ने इसे अपना अपमान बताया और जेई व एसडीओ से बहस हो गई। इसी बीच कर्नल ने जेई को तमाचा जड़ दिया।

– पहले भी बिजली विभाग पर लगे है इस तरह के आरोप

रोहटा रोड़ पर बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा आरोप लगाकर वसूली का दबाव बनाने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी पल्लवपुरम व मवाना समेत अन्य क्षेत्रों से इसी तरह के मामले प्रकाश में आते रहे है। लेकिन पीड़ितो की शिकायत व सबूत देने के बाद भी विभाग ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करता। इसी वजह से इनके हौसले बुलंद रहते है और यह उपभोक्ताओं से वसूली करते है।

 

———————————

यह खबर भी पढ़िए-

https://shardaexpress.com/a-citizen-who-came-to-india-from-israel-said-it-feels-great-to-be-back-but-the-sounds-of-sirens-and-bomb-blasts-are-still-echoing/

 

यह खबर भी पढ़िए-

https://shardaexpress.com/fourth-flight-from-israel-carrying-274-indian-citizens-reached-delhi-airport/

 

यह खबर भी पढ़िए-

https://shardaexpress.com/big-good-news-for-farmers/

 

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts