Home Baghpat जयंत चौधरी ने बागपत में किया रोड शो

जयंत चौधरी ने बागपत में किया रोड शो

0
जयंत चौधरी ने बागपत में किया रोड शो

उत्तर प्रदेश: RLD प्रमुख जयंत चौधरी ने गुरुवार को बागपत में रोड शो किया।

बागपत सीट से RLD के उम्मीदवार राजकुमार सांगवान चुनाव लड़ रहे हैं। बागपत सीट पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान किया जाएगा।

 

 

लोकसभा चुनाव में भाजपा से गठबंधन में मिली दोनों सीटों पर जीत के लिए रालोद हरसंभव कोशिश में जुटा है। गुरुवार को रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी दादा की कर्मभूमि छपरौली से शक्ति रथ पर सवार होकर निकले हैं।

बागपत लोकसभा में रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह अपने दादा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की सबसे पहली कर्मभूमि छपरौली से शक्ति रथ पर सवार होकर जनता से रुबरू होने निकले हैं। वह शक्ति रथ पर सवार होकर वह गांव-गांव में जाएंगे और पुश्तैनी सीट वापसी के लिए लोगों से अपील करेंगे।

अपनी पुश्तैनी सीट बागपत को वापस लेने के लिए रालोद ने पूरी ताकत लगा दी और यहां रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह खुद मैदान में उतर गए है। वह अब लगातार बागपत लोकसभा क्षेत्र में रथ यात्रा निकालेंगे तो रैली भी करेंगे।

छपरौली से है जयंत का भावानात्मक रिश्ता

छपरौली वह विधानसभा है, जिससे चौधरी चरण सिंह सबसे पहली बार वर्ष 1937 में विधायक बने थे। उसके बाद से वह सांसद बनने तक लगातार उस विधानसभा से जीत दर्ज करते रहे। इसलिए ही छपरौली को चौधरी चरण सिंह की सबसे पहली कर्मभूमि कहा जाता है और उनके परिवार का छपरौली से भावनात्मक रिश्ता जुड़ा है।

चुनाव में ज्यादातर कोई भी अभियान छपरौली से शुरू किया जाता है। इस बार भी बागपत लोकसभा में शक्ति रथ यात्रा की शुरूआत छपरौली से की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here