HomeAccident NewsJalaun Accident: खड़े ट्रक से टकराया दूसरा ट्रक, बाइक सवार तीन लोगों...

Jalaun Accident: खड़े ट्रक से टकराया दूसरा ट्रक, बाइक सवार तीन लोगों की मौत

-

– बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, अनियंत्रित लकड़ी भरे ट्रक ने मारी टक्कर, दो गंभीर घायल


जालौन। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह किलोमीटर संख्या 188.3 (बाएं लेन) पर दो ट्रकों और एक बाइक के टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों में झांसी और जालौन जिले के युवक शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किए।

घटना सुबह करीब 4:20 बजे की है। जानकारी के अनुसार एक ट्रक जिसमें पाइप लदे थे, सड़क किनारे खड़ा था। ट्रक को रंजीत यादव (निवासी पसौरा, थाना गरौठा, जिला झांसी) चला रहा था और उसके साथ हेल्पर पाटू पुत्र महेन्द्र सिंह (निवासी पटगवां, थाना कटेरा, झांसी) मौजूद था। हादसे के समय दोनों खाना खाने के बाद ट्रक सड़क किनारे खड़ा कर आराम कर रहे थे।

इसी दौरान लकड़ी लदा एक ट्रक मौके पर पहुंचा, जिसे लोकेश गुर्जर (निवासी जमालपुर, थाना कंचनपुर, धौलपुर, राजस्थान) चला रहा था। उसके साथ हेल्पर विक्की पुत्र शंकर लाल (निवासी बिहार) था। यह ट्रक तेज गति में था और अनियंत्रित होकर खड़े पाइप लदे ट्रक में टकरा गया।

उसी समय बगल से गुजर रही मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक रंजीत परिहार (18 वर्ष), रिशु परिहार (22 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम नंगेपुर, थाना कोंच, जिला जालौन, और लोकेंद्र यादव पुत्र राजा सिंह, निवासी ग्राम परसौरा, थाना गरौठा, जिला झांसी भी हादसे की चपेट में आ गए। तीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि लकड़ी भरे ट्रक के चालक लोकेश गुर्जर और हेल्पर विक्की गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया है।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया और यातायात सुचारु कराया। साथ ही बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की पिकेट टीम ने भी राहत कार्य में सहयोग किया। जालौन कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह का कहना है कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण लापरवाही और तेज गति है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की विधिक कार्रवाई जारी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts