Homeउत्तर प्रदेशMeerutसंविधान और लोकतंत्र की रक्षा को जेल भरो आंदोलन

संविधान और लोकतंत्र की रक्षा को जेल भरो आंदोलन

-

  • बहुजन मुक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए सौंपा ज्ञापन।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा और सामाजिक न्याय के लिए राष्ट्रव्यापी जेलभरो आंदोलन को लेकर मंगलवार को बहुजन मुक्ति पार्टी के दर्जनों सदस्य कलक्ट्रेट पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने एक ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि, भारत मुक्ति मोर्चा, बहुजन क्रांति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा के तत्वाधान में समस्त भारतीयों के मताधिकार के मौलिक अधिकार, संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा के लिए निम्न महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर जेलभरो आंदोलन और भारत बंद की घोषणा की गयी है।

उन्होंने कहा कि, लोकतंत्र एवं मताधिकार के मौलिक अधिकार की रक्षा हेतु चुनाव प्रक्रिया में सुधार भारत की समस्त जनता की भावना के विरोध में जबरन चुनाव प्रक्रिया में अनिवार्य रूप में असंवैधानिक ईवीएम मशीन का उपयोग किया जा रहा है। ईवीएम प्रणाली जनता के बोट के मौलिक अधिकार को शून्य कर रही है और 3.5% शासक वर्ग द्वारा सत्ता पर असंवैधानिक कब्जे का माध्यम बन चुकी है।

इसलिए समस्त भारतीय समाज के द्वारा प्रतिनिधि के रूप में ईवीएम को हटाने के लिए समस्त बैलेट पेपर से पारदर्शी चुनाव कराने के लिये यह जेल भरो आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, जाति आधारित जनगणना की मांग केंद्र सरकार द्वारा ओबीसी की जाति आधारित जनगणना से इनकार करना संविधान विरोधी है। यह विछड़े वर्ग को विकास की योजनाओं एवं आरक्षण से और समस्त संवैधानिक अधिकारों से वंचित रखने की साजिश है। इसको उजागर करते हुए पिछड़े वर्ग की जाति आधारीत जनगनना न करने के पिछड़ा वर्ग विरोधी नीति के विरोध में यह जेल भरी आंदोलन किया जा रहा है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts