Homeउत्तर प्रदेशMeerutमहाराणा प्रताप के बोर्ड पर लिखा 'जय भीम', बना तनाव, पुलिस ने...

महाराणा प्रताप के बोर्ड पर लिखा ‘जय भीम’, बना तनाव, पुलिस ने समझाकर शांत कराया

-

  • गोटका गांव में ठाकुर समाज में आक्रोश, पुलिस ने फिलहाल स्थिति को नियंत्रण में ले लिया है।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सरूरपुर थाना क्षेत्र के गोटका गांव में एक विवादित घटना सामने आई है। गांव के बाहरी छोर पर द्वार के निकट महाराणा प्रताप के बोर्ड पर किसी ने ‘जय भीम’ लिख दिया। इस घटना से ठाकुर समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया।

जब ग्रामीणों ने इस लेख को देखा तो उन्होंने नाराजगी जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही सरूरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। ग्रामीणों का कहना है कि जिसने भी यह कार्य किया है, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी
चाहिए। उनका आरोप है कि यह माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया है।

इस मामले पर सरूरपुर थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि किसी असामाजिक तत्व ने बोर्ड पर कुछ लिख दिया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने फिलहाल स्थिति को नियंत्रण में ले लिया है और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के प्रयास जारी हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts