spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Monday, February 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News In Hindi: जाम से मुक्ति को चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Meerut News In Hindi: जाम से मुक्ति को चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस की कार्यवाही के बाद सड़क 6 से 8 फुट चौड़ी दिखाई दी। जिसके बाद यहां से निकलने वाले लोगों को भी जाम के झाम को नहीं झेलना पड़ा।

-

  • निगम और ट्रैफिक पुलिस ने बेगमपुल पर हटाए सड़कों के ऊपर अवैध कब्जे।

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। शहर में बढ़ते अतिक्रमण को देखते हुए बुधवार को नगर आयुक्त सौरभ गंगवार और एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्र ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस की टीम ने सड़क के किनारे अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की और कई दुकानदारों को फटकार लगाते हुए यहां से दुकान हटाने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर दोबारा सड़क या पटरी को दुकानदार लगाई तो उनका चालान किया जाएगा। नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस की कार्यवाही के बाद सड़क 6 से 8 फुट चौड़ी दिखाई दी। जिसके बाद यहां से निकलने वाले लोगों को भी जाम के झाम को नहीं झेलना पड़ा।

दरअसल, अवैध ई-रिक्शाओं और सड़क पटरी पर किए गए अतिक्रमण के चलते शहर भर में जाम के हालात बने हुए हैं। जबकि शहर के मुख्य चौराहे जाम की जड़ में आने से बेजार होते दिखाई दे रहे हैं। जिसको देखते हुए बुधवार को नगर निगम की टीम ने ट्रेफिक पुलिस के साथ मिलकर अतिक्रमण हटाओ अभियान। इस दौरान सबसे पहले बेगमपुल से अतिक्रमण हटाया गया।

इस दौरान निगम की टीम को आम जनता के विरोध का भी सामना करना पड़ा। निगम की टीम दोपहर बारह बजे के लगभग अपने लाव-लश्कर के साथ बेगमपुल पहुंची। टीम ने बेगमपुल मेन चौराहे से लेकर सरधना अड्डे व पीपी मोटर्स तक हुए अतिक्रम को हटाना शुरू किया। यहां फड़ और पटरी वालों ने बेगमपुल तक अपनी दुकानों के आगे कई फिट तक अतिक्रमण कर रखा है। लगातार शिकायते मिलने के बाद निगम की टीम मौके पर पहुंची और दुकानों के बाहर हुए अतिक्रमण को हटाया।

निगम की कार्रवाई को लेकर स्थानीय दुकानदारों ने विरोध किया। लेकिन, निगम की टीम के साथ मौजूद ट्रेफिक पुलिस और प्रवर्तन दल की टीम ने विरोध को शांत कराया। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार और एसपी सिटी के संयुक्त नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ दस्ता जब राजकीय इंटर कालेज के पास पहुंचा तो वहां अफरातफरी मच गई।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts