HomeWorld Newsइजरायल ने ईरान पर किया हवाई हमला

इजरायल ने ईरान पर किया हवाई हमला

-

– ईरान ने आठ देशो पर 70 बैलेस्टिक मिसाइलें दागीं।

तेल-अवीव। इजरायल ने ईरान पर बड़ा हमला किया है। ईरान में देश भर में हवाई हमलों के सायरन बज रहे हैं। इजरायली एयरफोर्स ने यह जानकारी दी है। तेहरान में कई जगहों पर तेज धमाकों की आवाज सुनाई दे रही है। अब इजरायल में भी सायरन बज रहे हैं। संवेदनशील इलाकों को खाली कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इजरायल ने एक साथ कई बैलिस्टिक मिसाइलों से ईरान पर यह हमला किया है। वहीं ईरान ने इजरायल पर 70 बैलेस्टिक मिसाइलें दागीं।

 

 

तेहरान में कई जगहों पर इजरायल के हमले के बाद आग की लपटें और ऊंचा काला धुआं उठते देखा जा रहा है। यह हमले तब हुए हैं, जब ईरान और अमेरिका के बीच चल रही परमाणु वार्ता में कोई प्रगति नहीं हुई है। अमेरिका चाहता है कि ईरान परमाणु हथियार हासिल न करे और वह यूरेनियम संवर्धन करना बंद कर दे। मगर ईरान शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए परमाणु संपन्न देश होना चाहता है। वह यूरेनियम संवर्धन छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। यही कारण ईरान पर दोबारा हमले की वजह बना।

इजरायल ने ईरान पर यह हमला अमेरिकी धमकियों के बीच किया है। जिसमें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार ईरान पर हमले की धमकी दे रहे थे। पहले से ही अमेरिकी सेना ने ईरान को चारों तरफ से घेर रखा है। ईरान के प्रमुख अखबार तेहरान टाइम्स ने भी ईरान पर हमले की पुष्टि की है। तेहरान टाइम्स ने हमले का वीडियो भी जारी किया है और लिखा है कि तेहरान में कई जगह धमाके हुए हैं।

खामेनेई हथियार डालें या मौत का सामना करें : ट्रंप

तेलअबीब। ईरान पर हमले के बाद ट्रंप का पहला बयान सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान को कभी परमाणु शक्ति नहीं बनने देंगे। 47 साल से हम देखते आ रहे हैं कि उन्होंने बहुत लोगों की हत्या की। अमेरिकी लोगों को भी मारा। आॅपरेशन मिडनाइट हैमर लांच कर दिया गया है। हमने ईरान के फोर्दो, इस्फहान पर हमला किया है। ईरान ने हमारे सारे आॅफर ठुकराये। ईरान पर हमला ही आखिरी विकल्प था। खामेनेई अब हथियार डालें या मौत का सामना करें। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को चुनौती देने वाले को यही परिणाम होता है।

भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

नई दिल्ली। भारतीय दूतावास की तरफ से एडवाइजरी जारी करते हुए कहा गया, ह्यइलाके में मौजूदा सुरक्षा हालात को देखते हुए, इजराइल में सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे बहुत सावधानी बरतें और हर समय चौकन्ने रहें। भारतीय दूतावास की तरफ से आगे कहा गया, ह्यभारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे इजराइली अधिकारियों और होम फ्रंट कमांड द्वारा जारी सुरक्षा गाइडलाइंस और निदेर्शों का सख्ती से पालन करें।ह्णएडवाइजरी में लोगों को निर्देश दिया गया है कि सभी भारतीय नागरिकों को तय शेल्टर के पास रहना चाहिए और अपने रहने या काम करने की जगह के सबसे पास की सुरक्षित जगहों के बारे में पता होना चाहिए।

ईरान के राष्ट्रपति व खामनेई का घर उड़ाया

तेलअबीब। इजरायल और अमेरिका ने ईरान में संयुक्त आॅपरेशन के दौरान राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन और सुप्रीम लीडर खामेनेई के घर को हमले में उड़ा दिया। इन दोनों नेताओं की हत्या का प्रयास किया गया। हालांकि दावा किया जा रहा है कि मसूद पेजेश्कियन और खामेनेई सुरक्षित ठिकानों पर भेज दिए गए हैं। हमले के बाद ईरान ने इजरायल और अमेरिका को बड़ी धमकी दी है। ईरान ने कहा है कि जंग तुमने शुरू की है और खत्म हम करेंगे।

अमेरिका और इजरायल ने हमले के दौरान खामेनेई के दफ्तर को भी निशाना बनाया है। इस दौरान एक साथ 30 प्रमुख जगहों पर हमला किया गया।

मारा गया ईरान का बड़ा कमांडर

इजरायल और अमेरिका के हमले में ईरान का बड़ा मिलिट्री कमांडर मारा गया है। यह जानकारी सूत्रों के हवाले सामने आ रही है। हमले के बाद ईरान में हाहाकार मच गया है। अमेरिका और इजरायल ने ईरान के परमाणु और मिलिट्री ठिकानों को निशाना बनाया है। इसमें ईरान के प्रमुख सैन्य ठिकाने शामिल हैं। ईरान के मिसाइल कार्यक्रमों को भी निशाना बनाया गया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts