Homepolitics newsईरान ने एक अमेरिकी एयरक्राफ्ट के साथ 2 यूएस हेलीकॉप्टर भी मार...

ईरान ने एक अमेरिकी एयरक्राफ्ट के साथ 2 यूएस हेलीकॉप्टर भी मार गिराया

-

एजेंसी, तेहरान। इजरायल और अमेरिका ने ईरान के इस्फहान केंद्र पर हमला तेज कर दिया है। रविवार को इजरायल-अमेरिका ने 5वीं बार इस्फहान केंद्र को निशाना बनाया। इस दौरान ईरान द्वारा गिराये गए अमेरिका के एक एरक्राफ्ट समेत 2 ब्लैक सी-हॉक हेलीकॉप्टर के मलबे का वीडियो पहली बार सामने आया है। वीडियो में ईरान द्वारा इस्फहान में गिराये गए दोनों यूएस ब्लैक सी-हॉक हेलीकॉप्टर का मलबा बिखरा हुआ और जलता हुआ साफ तौर पर दिखाई दिया है। इसमें अमेरिका के एक सी-130 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट का भी मलबा जलता हुआ दिखाई दे रहा है। इससे ईरानी सेना का दावा सच साबित होता दिखाई दे रहा है।

आरटी डॉट कॉम ने ईरान के इस्फहान परमाणु केंद्र का एक वीडियो जारी किया है। इसमें लिखा है कि इस्फहान में ईरान द्वारा गिराये गए 2 यूएस ब्लैक सी-हॉक हेलीकॉप्टर और एक अमेरिकी सी-130 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट का पहला वीडियो। ईरान ने इस दक्षिणी इस्फहान क्षेत्र में मार गिराया। हालांकि यह नहीं पता है कि ये दोनों हेलीकॉप्टर शनिवार को ही ईरान ने गिरा दिए थे या फिर रविवार को गिराए हैं। मगर हेलीकॉप्टरों को मलबा बरामद हो जाने से अमेरिका को हुए भारी नुकसान पर मुंहर लग गई है।

बीते 36 घंटे में ईरान ने अमेरिका को युद्ध में बहुत भारी नुकसान पहुंचाया है। इस दौरान अमेरिका के 2 एफ-15 ई फाइटर, एक ए-10 एयरक्राफ्ट, कई हेलीकॉप्टर और ड्रोन को मार गिराया है। इसमें यूएस ब्लैक सी-हॉक के साथ चिनूक हेलीकॉप्टर भी शामिल है। इसके साथ ही एमक्यू-9 ड्रोन को भी हमले में ढेर किया गया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts