spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, January 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeTrendingअंतरिम बजट 2024: यह बजट देश के भविष्य के निर्माण का बजट......

अंतरिम बजट 2024: यह बजट देश के भविष्य के निर्माण का बजट… बोले पीएम मोदी

-

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरिम बजट पर कहा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अंतरिम बजट पर कहा, “आज का यह बजट अंतरिम बजट तो है ही लेकिन यह समावेशी और इनोवेटिव भी है। यह बजट विकसित भारत के चार स्तंभ- युवा, गरीब, महिला, किसान सभी को सशक्त करेगा। यह बजट देश के भविष्य के निर्माण का बजट है।”

 

 

प्रधानमंत्री ने अंतरिम बजट पर कहा, “इस बजट में युवा भारत की युवा आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। बजट में दो महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। अनुसंधान और नवाचार पर 1 लाख करोड़ का फंड बनाने की घोषणा की गई है, बजट में स्टार्टअप को मिलने वाले टैक्स छूट के विस्तार का भी ऐलान किया गया है। इसमें राजकोषीय घाटे को नियंत्रण में रखते हुए पूंजीगत व्यय को 11 लाख 11 हजार 111 करोड़ रुपए की ऐतिहासिक ऊंचाई दी गई है।”

 

https://twitter.com/AHindinews/status/1752962958110630112

 

 

प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरिम बजट पर कहा, “गरीबों के लिए हमने गांव और शहरों में 4 करोड़ से अधिक घर बनाए हैं अब हमने 2 करोड़ और नए घर बनाने का लक्ष्य रखा है। हमने 2 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा था, अब इस लक्ष्य को बढ़ाकर 3 करोड़ कर दिया गया है।”

 

 

 

प्रधानमंत्री ने अंतरिम बजट पर कहा, “आज इस बजट में किसानों के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण और बड़े निर्णय लिए गए हैं। NANO DAP का उपयोग, पशुओं के लिए नई योजनाएं, PM मत्स्य संपदा योजना के विस्तार और आत्मनिर्भर ऑयल सीड अभियान से किसानों की आय बढ़ेगी और खर्च कम होगा।”

 

https://twitter.com/AHindinews/status/1752965187878150182

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts