spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Friday, December 26, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSAgra murder: बली के नाम पर कर दिया मासूम का कत्ल, जांच...

Agra murder: बली के नाम पर कर दिया मासूम का कत्ल, जांच में जुटी पुलिस

-

  • माथे पर तिलक और शरीर पर अजीब निशान के साथ बोरे में बंद मिला शव।

आगरा। पिनाहट में तीन दिन से लापता मासूम का शव बोरे में बंद मिला। शव को बाहर निकाला गया तो उसके माथे पर तिलक लगा हुआ था। वहीं शरीर पर अजीब निशान मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पिनाहट थाना क्षेत्र के कस्बा के मोहल्ला नयापुरा आठ वर्षीय मासूम की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। वो तीन दिन से लापता था। सुबह-सुबह घर के पीछे बोरे में उसकी लाश मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मासूम की बेरहमी से हत्या कर किसी ने लाश को बोरे में बंद कर फेंक दिया। उसके माथे पर तिलक लगा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मोहल्ला नयापुरा रौनक पुत्र करण सिंह उम्र 8 वर्ष तीन दिन पहले घर के बाहर खेलते समय लापता हो गया था। परिजनों ने चारों तरफ खोजबीन की, मगर कही पता नहीं चला। इसके बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना भी दे दी थी।

सोमवार की सुबह करण सिंह के घर के पीछे ही बोरे में रौनक की लाश मिली। ये देख बड़ी संख्या में गांव के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। बेटे की हत्या की खबर मिलते ही परिजनों में चीत्कार मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई। रौनक की लाश को बोरे से निकाला गया। उसके माथे पर तिलक लगा हुआ था। ये देख सभी हैरान रह गए। आशंका व्यक्त की जा रही है कि तंत्र मंत्र के चलते मासूम की किसी ने बलि दे दी है। फिलहाल पुलिस ने बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ दी जांच शुरू कर दी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts