spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, December 4, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutघायल हिरण का बच्चा आबादी में घुसा, वन विभाग को सौंपा

घायल हिरण का बच्चा आबादी में घुसा, वन विभाग को सौंपा

-


रोहटा : जंगल से भटक कर एक हिरण का घायल बच्चा रोता गांव की आबादी में जाग घुसा। जिसे बाद में ग्रामीणों ने उपचार करते हुए वन विभाग की टीम को सौंप दिया।

जानकारी के मुताबिक रविवार की शाम एक हिरण का घायल अवस्था में बच्चा रोटा गांव के सूरान मोहल्ले में आबादी में जा घुसा।ग्रामीणों ने बताया कि घायल अवस्था में हिरण के बच्चे के शरीर से काफी खून बह रहा था और वह डरा सहमा हुआ भटकर एक मकान के अंदर घुस गया। जहां ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और उसका उपचार करते हुए वन विभाग की टीम को सूचना दी। जिसके बाद देर शाम वन दारोगा का ओमपाल सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायल हिरण के बच्चे को अपने कब्जे में ले लिया।

वन दारोगा ओमपाल सिंह ने बताया कि घायल हिरण के बच्चे को उपचार करने के बाद हस्तिनापुर वन विभाग की सेंचुरी में छोड़ा जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts