HomeEducation Newsछात्राओं को दी गई महिला कानूनों की जानकारी

छात्राओं को दी गई महिला कानूनों की जानकारी

-


शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय माधवपुरम मेरठ में आज शनिवार महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में छात्राओं के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने तथा उन्हें उनके कानूनी अधिकारों से परिचित कराने के निमित्त ’कानूनी अधिकारों के प्रति महिला जागरूकता‘ विषय पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित कराई गई।

प्रतियोगिता में सभी संकाय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन प्रो. सुधारानी सिंह हिंदी विभागाध्यक्ष द्वारा किया गया। अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन करते हुए रितिका (एम.ए. तृतीय सेमेस्टर) ने प्रथम स्थान, दीपांशी बंसल (एम.ए. तृतीय सेमेस्टर) व निशा चपराना (एम.ए. तृतीय सेमेस्टर) ने द्वितीय स्थान तथा आलिया जै़नब (एम.एससी. तृतीय सेमेस्टर) व मेघा (एम.एससी. तृतीय सेमेस्टर) ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए सभी विजेता छात्राओं को बधाई दी एवं उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर प्रो. भारती दीक्षित, डॉ. पूनम भण्डारी, डॉ. दीपा तथा डॉ. आवेश कुमार का विशिष्ट योगदान रहा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts