- उद्योगपति तीन अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ था लापता,
- 5 किलोमीटर दूर मिली थी स्कूटी, परिवार वालों में कोहराम।
शारदा रिपोर्टर मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के गांव भूड़बराल के रहने वाले 50 साल के उद्योगपति की शताब्दी नगर सेक्टर 3 में बीआई कंडक्टर कॉपर वायर के नाम से कॉपर बनाने की फैक्ट्री थी। 3 अप्रैल को उद्योगपति फैक्ट्री से अपनी स्कूटी पर सवार होकर घर जा रहा था। तभी उसका अपहरण कर लिया गया। उसकी स्कूटी फैक्ट्री से करीब 500 मीटर दूर सीएनजी पेट्रोल पंप के पास मिली थी। पुलिस ने एक महिला सहित दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी। सोमवार को राहगीर ने शव महरौली स्थित रजवाहे के पास पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान उद्योगपति के रूप में कराई और मामले की जानकारी उसके परिवार वालों को दी। जिसके बाद उसके परिवार वालों में कोहराम मच गया। मौके एएसपी और एसपी सिटी सहित आलाधिकारी पहुंच गए हैं और मामले की जांच कर रहे हैं।
गांव भूड़बराल के रहने वाले 50 वर्षीय इरफान की परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दी नगर सेक्टर 3 में बीआई कंडक्टर कॉपर वायर के नाम से फैक्ट्री है। 3 अप्रैल को इरफान अपनी फैक्ट्री से स्कूटी पर सवार होकर घर जाने के लिए निकला था। तभी उसका अपहरण कर लिया गया। इरफान के घर न पहुंचने पर उसके परिवार वालों ने परतापुर थाने में उसकी गुमशुदगी की दर्ज करा दी थी। पुलिस ने एक महिला सहित दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी। शनिवार को इरफान की स्कूटी उसकी फैक्ट्री से करीब 5 किलोमीटर दूर सीएनजी पंप के पास मिली। पुलिस की तीन टीम उद्योगपति इरफान की तलाश कर रही थी।
सोमवार सुबह एक राहगीर ने महरौली स्थित रजवाहे के पास एक शव होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान इरफान के रूप में कराई और मामले की जानकारी उसके परिवार वालों को दी। जानकारी मिलते ही मृतक इरफान के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए और कोहराम मच गया।
हत्यारों ने इरफान के चेहरे और आंखों को बुरी तरह कुचला हुआ था। वही उसकी पिटाई कर हत्या करने के बाद उस पर चाकुओं से भी हमले किए गए थे। मृतक की कमर में चाकू और एक गोली का निशान नजर आ रहा है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। वही उद्योगपति का शव मिलने की जानकारी मिलने पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर एएसपी और एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह सहित आलाधिकारी पहुंच गए हैं और मामले की जांच कर रहे हैं, पुलिस जल्द हत्या का खुलासा करने की बात कह रही है।


