Homeउत्तर प्रदेशVaranasiइंडिगो विमान को बम से उड़ाने की धमकी, 237 यात्रियों की हैंड...

इंडिगो विमान को बम से उड़ाने की धमकी, 237 यात्रियों की हैंड राइटिंग मैच कराई जाएगी

-

पेपर पर लिखा था कभी भी फट जाएगा।

वाराणसी। इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। विमान के टॉयलेट में एक पेपर पर लिखा था- ‘विमान में बम है, कभी भी फट सकता है’। सूचना मिलते ही एयरपोर्ट को हार्ट अलर्ट कर दिया गया। तुरंत रनवे और डिपार्चर एरिया खाली कराया गया। इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

 

 

एटीएस, एसटीएफ, इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। आपात स्थिति से निपटने के लिए 10 से अधिक एम्बुलेंस लगा दी गईं। यात्रियों को विमान से उतारा गया। 3 से 4 बार उनकी चेकिंग की गई। करीब 2 घंटे पूछताछ चली।

गोमती जोन के डीसीपी आकाश पटेल और एसीपी प्रतीक चौहान फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि जांच के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। अब यात्रियों से अंग्रेजी के बड़े अक्षरों में ए से जेड तक लिखवाया जा रहा है। 1 से 10 तक नंबर भी लिखवाए जा रहा हैं। यात्रियों की हैंड राइटिंग मैच कराई जा रही है।

इंडिगो की फ्लाइट (6ई-6719) हैदराबाद से रविवार शाम वाराणसी आ रही थी। विमान में कुल 237 यात्री सवार थे। फ्लाइट ने हैदराबाद में शाम 4 बजकर 30 मिनट पर टेकआॅफ किया था।

विमान वाराणसी हवाई क्षेत्र में था, तभी वॉशरूम में क्रू मेंबर को एक कागज मिला, जिस पर बम होने की बात पेंसिल से लिखी हुई थी। पेपर पर लिखा था- विमान में बम है और कभी भी फट सकता है।
पायलट ने इसकी तत्काल सूचना वाराणसी एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दी। एटीसी ने तत्काल इमरजेंसी लैंडिंग की तैयारी शुरू कराते हुए सिक्योरिटी के कंट्रोल रूम को जानकारी दी। सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया।

रनवे के एप्रोच पर 10 से अधिक एम्बुलेंस तैनात

एयरपोर्ट अथॉरिटी और उकरऋ ने पूरा कैंपस खाली कराया। रनवे, टर्मिनल और डिपार्चर को खाली कराकर सुरक्षा बल को तैनात किया गया। 10 से अधिक एम्बुलेंस रनवे के एप्रोच पर लगाई गई। शाम 7 बजे विमान की बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई गई।

एयरपोर्ट पर उतरने के बाद विमान को पूर्वी छोर पर रोक कर रखा गया। यात्रियों को तत्काल विमान से उतार दिया गया था। सुरक्षा एजेंसियों की टीम विमान में सवार यात्रियों के पास पहुंची और जांच पड़ताल की गई। रात करीब आठ बजे यात्रियों को मुख्य टर्मिनल भवन में लाया गया।

यात्रियों को स्कैनर से गुजारकर अराइवल लाउंज में लाया गया। फ्लाइट के आसपास का इलाका पूरी तरह से सील कर दिया गया। बम स्क्वॉयड और एयरपोर्ट अफसर धमकी के सोर्स की जांच शुरू कर चुके हैं।

एयरपोर्ट के अधिकारियों का कहना है कि फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली थी, जिसके चलते इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। सुरक्षा टीमों ने विमान की जांच की। कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts