HomeSports Newsआईसीसी रैंकिंग में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर की लंबी छलांग

आईसीसी रैंकिंग में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर की लंबी छलांग

-


नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने तीसरे मैच में एशियन चैंपियन श्रीलंका से 9 अक्टूबर को भिड़ेगी। इस अहम मैच से एक दिन पहले कउउ ने महिलाओं की रैंकिंग जारी कर दी है। ताजा टी20 रैंकिंग में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को बड़ा फायदा हुआ है लेकिन स्मृति मंधाना को एक स्थान का नुकसान झेलना पड़ा है।

कमहिला रैंकिंग में स्मृति मंधाना एक पायदान नीचे खिसककर 5वें स्थान पर पहुंच गई हैं। वहीं, कप्तान हरमनप्रीत 4 पायदान की लंबी छलांग लगाते हुए 12वें स्थान पर पहुंच गई हैं। न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स और साउथ अफ्रीका की लौरा वोलवार्ड ने 2-2 स्थान का फायदा हुआ है।

आॅस्ट्रेलिया की बेथ मूनी रैंकिग में पहले पायदान पर बरकरार हैं। महिलाओं की गेंदबाजी रैंकिंग में भारत की दीप्ति शर्मा को नुकसान झेलना पड़ा है और वह 2 पायदान लुढ़क गई हैं। दीप्ति अब दूसरे पायदान से गिरकर चौथे स्थान पर पहुंच गई हैं।

इस बीच पाकिस्तान की स्पिनर सादिया इकबाल ने महिला गेंदबाजों की रैंकिंग में कमाल कर दिया। सादिया इकबाल महिला रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने वाली अपने देश की पहली खिलाड़ी बन गईं। मंगलवार यानी 8 अक्टूबर को होने वाले वीकली अपडेट में उन्होंने गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर रहने से पहले कुछ समय के लिए लंबे समय से नंबर एक काबिज सोफी एक्लेस्टोन को पीछे छोड़ा।

इस तरह सादिया महिला रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने वाली दूसरी महिला पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गईं। इससे पहले पाकिस्तान की पूर्व कप्तान सना मीर 2018-2019 में वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंची थीं।

महिला आॅलराउंडरों की रैंकिंग में भी भारत की दीप्ति शर्मा को एक स्थान का नुकसान झेलना पड़ा है। अब वह चौथे स्थान पर पहुंच गई हैं। टॉप-10 आॅलराउंडरों में दीप्ति इकलौती भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज नंबर-1 की पॉजिशन पर बरकरार हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts