Homeउत्तर प्रदेशMeerutभारतीय सेना और महावीर विवि ने मिलकर किया वीर नारियों का सम्मान

भारतीय सेना और महावीर विवि ने मिलकर किया वीर नारियों का सम्मान

-

– शहीदों के परिवारों को अजीवन निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा देगा महावीर विवि,
– महावीर विवि व सेना की ओर से पाईन सैनिक इंस्टटीयूट में आयोजित किया गया कार्यक्रम,
– कार्यक्रम के दौरान सौ से अधिक लोगों की गई स्वास्थ जांच, अब विवि लाइफ टाइम रखेगा ध्यान,


शारदा रिपोर्टर मेरठ। सरधना रोड स्थित महावीर विश्विद्यालय व भारतीय सेना की ओर से सोमवार को पाईन सैनिक इंस्टटीयूट में सेना के अमर शहीदों की वीर नारियों को सम्मानित करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस दौरान महावीर मेडिकल कॉलेज द्वारा एक स्वास्थ्य कैंप भी लगाया गया। जिसमें वीर नारियों सहित भारतीय सेना के जवानों के 150 से अधिक परिजनों के स्वास्थ की जांच कर दवाई वितरित की गई। इस दौरान महावीर विश्विद्यालय द्वारा शहीदों के परिवारों को अजीवन आयुर्वेद चिकित्सा निशुल्क उपलब्ध कराने की घोषणा को गई। घोषणा सुनकर कार्यक्रम में मौजूद शहीदों के परिजन भावुक हो गए और उनकी आंखों से खुशी के आंसू झलक पड़े।

कार्यक्रम का शुभारंभ वीर नारियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया। मुख्य अतिथि मेजर जनरल मनीष लूथरा जनरल ऑफिसर कमांडिंग पाइन डिविजन , ब्रिगेडियर अमित चांद, कर्नल कृष्ण कांत बाजपाईऔर विवि डॉयरेक्टर तेजस भारद्वाज ने उसके बाद शहीदों की वीर नारियो का सम्मान किया गया। जिसमें संगीता, मोनकेश, पूनम, कविता देवी, मीनू देवी,  सुमन , रणवीरी देवी, कांता देवी, सविता देवी, कमलेश देवी, बाला देवी, नीलम देवी, कलावती देवी, राजबाला देवी, नरेंद्रा देवी, सुमन और बीरमती को सम्मानित किया गया।

आयुर्वेद चिकित्सा की सुविधा पाकर वीर नारियों ने भावुक होते हुए खुशी जाहिर कर महावीर विश्विद्यालय के इस कदम का तहे दिल से स्वागत किया।

महावीर विश्विद्यालय के डायरेक्टर ने कहा कि शहीदों और उनके परिवारों के बलिदान को बदौलत आज हम सब देश में खुली हवा में आजादी से चेन की सांस ले रहे हैं। ऐसे में शहीदों के प्रति यह हमारी (महावीर विश्विद्यालय) की एक छोटी सी श्रद्धांजलि है। वीर नारियों को सम्मानित कर आज हमारा मान बढ़ गया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts