भारत-म्यांमार बॉर्डर पर भूकंप से कांपी धरती।
भारत और म्यांमार बॉर्डर बीते 36 घंटे में छह भूकंप के झटकों से दहल गया।
नई दिल्ली: भूकंप का झटका महसूस किया गया था। भारत और म्यांमार बॉर्डर बीते 36 घंटे में छह भूकंप के झटकों से दहल गया। भूकंप के ये झटके हल्के से मध्यम तीव्रता के थे। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.8 से 4.5 थी। भूकंप का आखिरी झटका मंगलवार सुबह 11.31 बजे महसूस किया गया था।