HomeCRIME NEWSMEERUT NEWS: मजार पर बने मंदिर को ढकवाया, अब पर्दा हटवाकर बैनर...

MEERUT NEWS: मजार पर बने मंदिर को ढकवाया, अब पर्दा हटवाकर बैनर लगवाया

-

– रोहटा रोड पर आदर्श एंक्लेव के पास सड़क पर बनी मजार पर महीने भर पहले बना दिया था मंदिर


शारदा रिपोर्टर,मेरठ– मेरठ में रोहटा रोड पर आदर्श एंक्लेव के पास सड़क पर बनी मजार को कुछ लोगों ने मंदिर में तब्दील कर दिया था। सितंबर 2024 में मजार के अंदर हिंदूवादी संगठन के लोगों ने चुपचाप हनुमान जी की मूर्ति स्थापित कर दी। इतना ही नहीं मजार की दीवारों पर भगवा रंग पेंट कर दिया था। इसके बाद काफी हंगामा मचा। मामले की जांच करते हुए पुलिस, प्रशासन ने मंदिर पर कपड़ा ढकवाकर इसे बंद कर दिया था। यहां पुलिसवाले भी तैनात कर दिए गए थे।

अब पर्दा हटाकर मंदिर का बैनर लगाया अब एक महीने बाद दोबारा से मंदिर से पर्दा हटा दिया गया है। इतना ही नहीं मंदिर पर दक्षिणेश्वर मुखी हनुमान मंदिर का बैनर भी लगा दिया गया है। बिहाइंड कैमरा स्थानीय लोगों ने बताया कि मंदिर में पूजापाठ शुरू हो गई है। आम नागरिकों को अभी मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जा रहा। लेकिन सुबह-शाम एक पुजारी मंदिर में पूजा करने आते हैं।

लोगों का कहना है कि पुजारी शाम को मंदिर में दियाबाती करते हैं। सुबह पूजन करते हैं। इसके बाद ताला लगाकर चले जाते हैं। अब मंदिर पर बैनर भी टांग दिया गया है। दरअसल् यहां हजरत चांद पीर की मजार थी। मजार में सुबह-शाम लोग दुआ मांगने आते थे। चुपचाप इस मजार में देवी-देवता की मूर्तियां रख दी गईं। इतना ही नहीं मजार की दीवारों से हरा रंग छुड़ाकर यहां भगवा रंग पेंट कर दिया गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts