HomeCRIME NEWSमेरठ में पति को डंडों से पीटकर चेहरे पर डाला तेजाब, हालत...

मेरठ में पति को डंडों से पीटकर चेहरे पर डाला तेजाब, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

-

  • दबंग महिला की करतूत, पत्नी उत्पीड़न का शिकार हुआ पति।
  • जिला अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती।

शारदा न्यूज, मेरठ। अभी तक आपने पति द्वारा पत्नि का उत्पीड़न करने के मामले सुने होंगे। लेकिन एक अजीब मामला सामने आया है जिसमें एक पत्नी ने अपने पति की पहले तो डंडों से पिटाई कर दी। जब पति ने इसका विरोध किया तो दबंग पत्नी ने पति के चहरे पर तेजाब डाल दिया। घटना में पति गंभीर रूप से झुलस गया है जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मामला थाना लिसाड़ीगेट क्षेत्र के मेवागढ़ी इलाके का है। यहां रहने वाला नदीम अपनी पत्नी के साथ विवाहित जीवन व्यतीत कर रहा है। नदीम ने बताया गुरूवार रात करीब आठ बजे वह काम से वापस लौटा और खाना खाने के बाद घर में ही सो गया। इसी बीच उसकी पत्नी मौके पर पहुंची और उसपर डंडों से हमला कर दिया। पिटाई के बाद जब नदीम ने चीखना शुरू किया तो उसकी पत्नी ने उसके चेहरे पर तेजाब उड़ेल दिया। इस हमले में नदीम का चेहरा बुरी तरह झुलस गया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे नदीम के परिजनों ने गंभीर हालत में झुलसे नदीम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

नदीम के परिजनों ने उसकी पत्नी के खिलाफ थाना लिसाड़ीगेट पर तहरीर है जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts