Homeउत्तर प्रदेशMeerutजिन्होंने राजनीति में बढ़ाया उनके सामने रखूंगा बात: अतुल प्रधान

जिन्होंने राजनीति में बढ़ाया उनके सामने रखूंगा बात: अतुल प्रधान

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। सपा नेता और सरधना विधायक अतुल प्रधान ने सुबह से उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर रही चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया। उन्होंने कहा कि जिन्होंने राजनीति में आगे बढ़ाया है, उनसे ही अपनी समस्या रखूंगा।

शुक्रवार सुबह से चर्चा थी कि मेरठ लोकसभा सीट से टिकट कटने से नाराज अतुल प्रधान भाजपा या रालोद में जा रहे हैं। लेकिन अपने आवास पर मीडिया के सामने उन्होंने सारे कयासों पर विराम लगा दिया। अतुल प्रधान ने कहा कि पार्टी ने जो फैसला लिया है, वह पूरी तरह सही रहा होगा, तभी लिया है। उन्होंने कहा कि किठौर विधायक शाहिद मंजूर मेरे बड़े भाई हैं। पूरी पार्टी एकजुट होकर सुनीता वर्मा को चुनाव लड़ाएगी।

उन्होंने कहा कि आज वक्त आपस में लड़ने का नहीं बल्कि देश की उनकी ताकतों को कमजोर करने का है, जो धार्मिक उन्माद फैलाकर राज करना चाहती है। उनके साथ जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी, महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, पार्षद दल के नेता इकराम बालियान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts