HomeTrendingतकिए से मुंह दबाकर पति को मार डाला

तकिए से मुंह दबाकर पति को मार डाला

-

पांच साल के बेटे ने बिजनौर पुलिस को बताई आंखों-देखी


बिजनौर। पत्नी ने अफेयर का विरोध करने पर पति की तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी। मामले का खुलासा तब हुआ, जब पांच साल के मासूम बेटे ने अपनी ही मां पर हत्या करने का आरोप लगाया।

सूचना पर देर रात जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी पत्नी बेहोश मिली। सुरक्षा के लिए महिला सिपाही को तैनात किया गया। सुबह होश आने पर हत्यारोपी पत्नी को हिरासत में लिया गया।

परिजनों ने बताया कि पत्नी किसी अन्य युवक से फोन पर बात करती थी, जिसे लेकर पतिझ्रपत्नी के बीच अक्सर विवाद हुआ था। बुधवार सुबह भी विवाद हुआ। शाम में पड़ोसियों ने घर में पति का शव चारपाई पर पड़ा हुआ पाया।

देर रात सीओ मौके पर पहुंचे तो 5 साल के बेटे ने बताया कि मम्मी ने ही पापा को मारा है, मुंह पर तकिया रखकर। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। घटना जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर चांदपुर थाना क्षेत्र की है।

चांदपुर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम नाइपुरा उर्फ जूझारपुरा निवासी कुमरसेन (26) पुत्र लल्लू सिंह की 7 साल पहले शादी हुई थी। वह अपनी पत्नी कमेंद्री (25), बेटे हिमांशु (5) और बेटी सुनैना (3) के साथ गांव के घर में रहता था। खेती बाड़ी और मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था।

परिजनों ने बताया कि पत्नी कमेंद्री पिछले कुछ महीनों से चोरीझ्रछिपे किसी युवक से फोन पर बात करती थी। यह बात कुमरसेन को पता चल गई। उसने पत्नी को समझाने की कोशिश की, पर वह नहीं मानी। इसी बात को लेकर दोनों का अक्सर झगड़ा होता था।

पड़ोसियों ने बताया कि मंगलवार रात कुमरसेन और कमेंद्री का झगड़ा हुआ था। घर से शोरझ्रशराबे की काफी आवाजें आ रही थीं। बुधवार को दिन भर कुमरसेन नहीं दिखा। शाम करीब 5 बजे पड़ोसी मिलने के लिए घर पहुंचे तो कमरे में चारपाई पर उसका शव पड़ा हुआ था। दोनों पैर काले हो गए थे।

पास में ही उसकी पत्नी कमेंद्री बेसुध पड़ी थी। गोद में 3 साल की बेटी सुनैना पड़ी हुई थी। पड़ोसियों की सूचना पर रात करीब 9 बजे चांदपुर थाना प्रभारी राहुल सिंह पुलिस फोर्स लेकर पहुंचे। पूरे कमरे की तलाशी ली पर कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

रात करीब 10 बजे सीओ चांदपुर देश दीपक पहुंचे और बड़े बेटे हिमांशु से पूछताछ की तो उसने बताया कि रात में पापा-मम्मी का झगड़ा हुआ था। इसके बाद पापा सोने चले गए थे। सोते समय ही मम्मी ने मेरी आंखों के सामने ही पापा को मुंह पर तकिए से दबाकर उन्हें मार डाला।

सीओ देश दीपक सिंह ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। पति का शव घर के भीतर मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बच्चे ने मां पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि बच्चा जो कह रहा है, यह भी संभव है कि उससे किसी ने कुछ कहलवाया हो। फिलहाल सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts