Saturday, August 2, 2025
HomeCRIME NEWSMeerut Murder: पति ने गला रेतकर गर्भवती पत्नी को उतारा मौत के...

Meerut Murder: पति ने गला रेतकर गर्भवती पत्नी को उतारा मौत के घाट, खुद बुलाई पुलिस, आठ महीने पहले हुई थी शादी

पति ने हत्या क्यों की? यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच कर रही है। आरोपी पति रविशंकर जाटव को गिरफ्तार कर लिया। जबकि पत्नी सपना का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पूरी घटना गंगानगर थाना क्षेत्र के अम्हेड़ा गांव की है।

  • हत्या के बाद खुद पुलिस बुलाई, आठ महीने पहले हुई थी शादी, घर में पड़ा था लहूलुहान शव।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। पति ने सात महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद पति ने खुद पुलिस को कॉल किया। कहा- मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। डेड बॉडी घर पर है। आकर उठा लीजिए। 8 महीने पहले यानी 23 जनवरी में दोनों की शादी हुई थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी कमरा बंद लाश के पास बैठा था। लाश पूरी खून से लथपथ थी। पेट, सिर, चेहरे पर चाकू के कई वार थे। पुलिस के पहुंचने के बाद ही मुहल्ले के लोगों को हत्या का पता चला।

 

 

 

पति ने हत्या क्यों की? यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस अफेयर के शक में वारदात मानकर जांच कर रही है। आरोपी पति रविशंकर जाटव (28) को गिरफ्तार कर लिया। जबकि पत्नी सपना (25) का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पूरी घटना गंगानगर थाना क्षेत्र के अम्हेड़ा गांव की है।

सपना के माता-पिता की 18 साल पहले मौत हो गई थी। वह अपनी बड़ी बहन सरिता और जीजा मुन्ना के साथ ही रहती थी। रविशंकर से शादी भी जीजा ने ही कराई थी। 26 जुलाई को तीज के चलते सपना बहन के घर अम्हेड़ा गांव आ गई थी।

 

 

रविशंकर का घर भावनपुर थाना क्षेत्र के किन्हानगर में है। उसकी जनरल स्टोर की दुकान है। शनिवार सुबह पहले उसने अपने जीजा मुन्ना को फोन किया। पूछा की मैं आ रहा हूं। आप रहेंगे क्या? मुन्ना ने मना कर दिया कि वह काम के सिलसिले में बाहर रहेगा। फिर रविशंकर ने पत्नी सपना को फोन किया। कहा कि आज मैंने बुरा सपना देखा है। मैं मिलने आना चाहता हूं। इसके बाद वह सुबह 9 बजे बाइक लेकर पहुंच गया।

रविशंकर, जब पत्नी के पास पहुंचा तो घर में कोई नहीं था। सपना की बहन सरिता भी मुहल्ले में गई हुई थीं। जबकि उनके दो बच्चे स्कूल गए हुए थे। दो मंजिला घर में रवि फर्स्ट फ्लोर में पत्नी के पास पहुंच गया।

करीब दो घंटे बाद यानी 11 बजे उसने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके पत्नी की हत्या कर देने की बात कही। सबसे पहले पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी पति दरवाजा बंद करके अंदर बैठा था। पुलिस ने मौके से उसे गिरफ्तार कर लिया। बहन की हत्या की खबर सुनते ही बहन सरिता और मुन्ना पहुंच गए।

 

 

मुन्ना ने बताया कि सपना के माता-पिता की मौत के बाद बेटी की तरह पाल पोसकर उसे बड़ा किया था। सुबह रविशंकर ने फोन किया था कि मैं आ रहा हूं। यकीन ही नहीं हो रहा कि उसने ऐसा क्यों किया।

बताया कि रविशंकर का आज सुबह करीब 7:00 बजे सपना के पास फोन आया था। वह बोल रहा था कि मुझे रात कुछ गंदा सपना दिखाई दिया है। जिसकी वजह से मेरा मन नहीं लग रहा है। मेरा मिलने का मन कर रहा है।

उसने पूछा कि मेरे (मुन्ना) के दोनों बच्चे स्कूल जाएंगे क्या? सपना ने हां बोल दिया। फिर पूछा कि मुन्ना भाई साहब भी ड्यूटी पर जाएंगे? सपना ने जवाब दिया- हां। फिर वह 9 बजे घर पहुंच गया। बताया कि सपना मूल रूप से मेरठ के हापुड़ अड्डा स्थित चमार दरवाजा की रहने वाली थी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Recent Comments