Homeउत्तर प्रदेशMeerutमानवता हुई शर्मसार, मेडिकल में ईलाज के तड़पता रहा घायल

मानवता हुई शर्मसार, मेडिकल में ईलाज के तड़पता रहा घायल

-


मेरठ। युवक को इलाज नहीं मिलने पर शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक गंभीर रूप से घायल युवक इलाज के अभाव में जमीन पर लेटकर तड़पता हुआ दिखाई दे रहा है।

जबकि, इसके आसपास ना तो कोई चिकित्सक है और ना ही कोई अस्पताल कर्मचारी दिखाई दे रहा है। युवक के जमीन पर लेटने की वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है। इसके बाद चिकित्सकों में हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल यह वायरल वीडियो मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज का बताया जा रहा है।

27 सेकंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, किस तरीके से एक युवक खून से लथपथ फर्श पर पड़ा हुआ है। लेकिन, खून से लथपथ युवक को काफी देर बाद भी इलाज नहीं मिला। ना तो इस युवक के पास कोई चिकित्सक नजर आ रहा है और ना ही अस्पताल प्रशासन का कोई कर्मचारी। यह वायरल वीडियो मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज के परिसर का बताया जा रहा है।

कहा जा रहा है कि, रविवार देर रात एक युवक खून से लथपथ हालत में मेडिकल पहुंचा था। लेकिन उसे इलाज नहीं मिला। वहीं, इस वीडियो के वायरल होने के बाद प्रबंधन समिति ने वीडियो की जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिये है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts