Saturday, August 9, 2025
HomeDelhi Newsदिल्ली विधानसभा के सत्र में जमकर हंगामा

दिल्ली विधानसभा के सत्र में जमकर हंगामा

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र दूसरे दिन शुक्रवार को शुरू हो गया है। सदन की कार्यवाही 23 मिनट देरी से शुरू हुई। सुबह 11 बजे भी कोरम पूरा नहीं हुआ। इससे पहले गुरुवार को भी कोरम पूरा नहीं हुआ था। वहीं सत्ता पक्ष के सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया और नारेबाजी की। स्पीकर ने 15 मिनट के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित की।विधानसभा सत्र के दौरान आप विधायकों ने सदन के बाहर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की।

बता दें कि 70 में से 16 विधायक सदन की कार्यवाही शुरू करने के लिए जरूर होने चाहिए, लेकिन इतने विधायक भी समय पर नहीं पहुंच रहे। इस कारण ही सदन की कार्यवाही देरी से शुरू हो पाई है। वहीं, सदन में कार्यवाही के दौरान रिज क्षेत्र में पेड़ों की कटाई का मुद्दा आज फिर उठा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Recent Comments